Sone ka Bhav Today, 17 Feb: बुलियन मार्केट में जोरदार तेजी का सिलसिला जारी है. वायदा बाजार में आज 17 फरवरी को भी कीमतों में तेजी देखने को मिल रही. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का भाव सोमवार को बढ़ गया है. कॉमैक्स पर भी सुबह सोने का भाव बढ़ गया है. सोने की कीमतों में तेजी की वजह टैरिफ (Tariff) को लेकर अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के नए प्लान को लेकर चिंताओं की वजह से है. बता दें कि पिछले हफ्ते ही घरेलू बाजार में सोने के भाव ने रिकॉर्ड हाई टच किया.
आज क्या है सोने का भाव? (Sone ka Bhav Today)
भारतीय वायदा बाजारों में आज भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही. MCX पर सोने की कीमतों में 450 रुपए की मजबूती देखने को मिल रही. यही वजह है कि अप्रैल वायदा का भाव (Gold Price) 85150 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास पहुंच गया है. जबकि पिछले हफ्ते कीमतों में तेजी के चलते भाव रिकॉर्ड 86360 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, जोकि इसका ऑल टाइम हाई लेवल भी है.
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी बरकरार है. चांदी (Silver Price) का मार्च वायदा सुबह करीब 64 रुपए की मजबूती के साथ ट्रेड कर रही. 1 किलोग्राम चांदी की कीमतों में उछाल है, जोकि 95650 रुपए के भाव पर कारोबार कर रही. जबकि चांदी का ऑल टाइम हाई लेवल 102495 रुपए प्रति किलोग्राम है.
ग्लोबल ट्रेड वॉर की आशंका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते टैरिफ को लेकर बड़ा ऐलान किया. इसके तहत पारस्परिक टैक्स (Reciprocal Tariff) का ऐलान किया. यानी अमेरिकी सामानों पर जैसा टैक्स लगेगा, वैसा ही टैक्स अमेरिका अन्य देशों के सामानों पर टैक्स लगाएगा. इसकी वजह से ग्लोबल ट्रेड वॉर की आशंका जताई जा रही. टेंशन के बीच निवेशकों के बीच सोने की मांग बढ़ी है, जिसका असर कीमतों पर देखने को मिल रहा.

गोल्ड प्राइस पर एक्सपर्ट नजरिया (Gold Price Prediction)
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि सोने का ट्रेंड फिलहाल बुलिश ही है. यही वजह है कि हमने सोने पर अपने पहले के टारगेट (Gold Price) में बदलाव किया है. इसे बढ़ाकर 90000 रुपए प्रति 10 ग्राम कर दिया है. क्योंकि कई फैक्टर्स हैं जो कीमतों को बढ़ाने में मदद करेंगे. हालांकि, मिड-2025 में सोने को लेकर सतर्कता जताई है. इस दौरान कीमतों में हल्का करेक्शन भी देखने को मिल सकता है.
विदेशी बाजारों में सोने का भाव
घरेलू बाजार की तरह विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों में चमक देखने को मिल रही. ग्लोबल ट्रेड टेंशन की आशंका की वजह से कीमतों में जोश है. कॉमैक्स पर गोल्ड रेट करी 0.52% की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा. भाव 2915 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही. कॉमैक्स पर चांदी 32.84 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
