Sone ka Bhav Hyderabad: शादियों के सीजन में सोने की कीमतों में तेजी जारी है. सोने का भाव लगातार महंगा हो रहा है. सराफा बाजार में सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं. आज मंगलवार को कीमतें लगातार छठे दिन बढ़ गई हैं. टैरिफ को लेकर बढ़ती से टेंशन सेफ हेवेन इनवेस्टमेंट के तौर पर सोने की मांग में इजाफा हुआ है. यही वजह है कि बुलियन मार्केट में जोश बरकरार है. अप्रैल की पहली तारीख को कीमतें 9300 रुपए तक बढ़ गई हैं.
आज सोने और चांदी की कीमतें
आज हैदराबाद के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,284 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,510 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 6,963 रुपए प्रति ग्राम है. वहीं, चांदी की कीमत आज 114 रुपए प्रति ग्राम और 1,14,000 रुपए प्रति किलोग्राम है.
18k, 22k और 24k सोने का रेट
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 850 रुपए महंगा हुआ है, जोकि 85100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इसी तरह 100 ग्राम को सोने का रेट 851000 रुपए पर बिक रहा है. 24 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़ गई है, जोकि 930 रुपए की मजबूती के साथ 92840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम की कीमत 9300 रुपए चढ़ गया है, जोकि 928400 रुपए पर बिक रहा है. सराफा बाजार में 18 कैरेट सोने की कीमत 690 रुपए की मजबूती के साथ 69630 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इस दौरान 100 ग्राम की कीमत 6900 रुपए महंगा होकर 696300 रुपए पर बिक रहा है.

देश के 5 अन्य शहरों में सोने की कीमतें...
- नई दिल्ली - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,299 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,525 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,975 प्रति ग्राम है.
- भोपाल - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,289 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,515 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,967 प्रति ग्राम है.
- बेंगलुरु - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,284 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,510 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,963 प्रति ग्राम है.
- इंदौर - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,289 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,515 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,967 प्रति ग्राम है.
- मुंबई - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,284 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,510 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,963 प्रति ग्राम है.
वायदा बाजार में सोने का रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का भाव बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. सोने का जून वायदा पहली बार 91400 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया है, जोकि 200 रुपए की मबजूती के साथ कारोबार कर रहा है. चांदी की कीमत भी करीब 90 रुपए की मजबूती के साथ 100154 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है.
आगे सोना कितना होगा महंगा?
HDFC सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने में बुलिश मोमेंटम बरकरार रहने की उम्मीद है. सोने का भाव 2025 में अब तक करीब 17% बढ़ चुका है. उन्होंने बताया कि सोने में जोश भरने का काम सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग है. क्योंकि अमेरिकी टैरिफ के चलते ग्लोबल ट्रेड वॉर बढ़ने की आशंका है. इसका असर ग्लोबल इकोनॉमिक डेवलपमेंट पर पड़ेगा. इन सब के अलावा सेंट्रल बैंकों की ओर से सोने में खरीदारी, ETF इनफ्लो भी सोने की कीमतों को सपोर्ट कर रहे हैं. अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने का जून वायदा करीब 90900 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा. इसके लिए 92625 रुपए प्रति 10 ग्राम का टारगेट दिया है. इसके लिए 90180 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है.
More From GoodReturns

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
