Sone ka Rate: आज बुलियन मार्केट में मामूली सी तेजी के साथ सोने का कारोबार देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड और सिल्वर प्राइस में मामूली सा उछाल देखने को मिल रहा है।

आज अगर हम गौर करें तो सुबह से ही सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है सोने और चांदी के भाव भाव में उतार चढ़ाव लगा रहता है। व्यापारियों की नजर अमेरिकी सेंट्रल बैंक पर है, कुछ समय बाद जून पॉलिसी में US FED ब्याज दरों पर अपनी बात को रखेगा। इस समय व्यापारियों के लिए महंगाई दर जून पॉलिसी में फेड के लिए सबसे बड़ी टेंशन रहेगी, अगर नजर डाली जाए तो इसका असर बुलियन समेत कई दूसरे बाजारों पर भी देखने को मिलेगा।
MCX पर कितनी है सोने की कीमत
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर आज गोल्ड प्राइस 73122 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 9:35 मिनट तक एमसीएक्स गोल्ड 17 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर कितनी है चांदी की कीमत
आज एमसीएक्स पर चांदी 87090 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 9:35 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 225 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
International स्तर पर गोल्ड प्राइस
इस समय अगर हम नजर डालें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड प्राइस की तो यह 9:35 मिनट तक 2,388.5 डॉलर रही है। इसमें 3.22 डॉलर लुढ़कते दिखे हैं। यह 0.13 परसेंट के करीब की गिरावट थी। इस समय तक सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही थी।
International स्तर पर चांदी का भाव
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर प्राइस यह 9:35 मिनट तक 27.54 डॉलर रही है। इसमें 0.19 डॉलर गिरावट दर्ज किया गया है। यह 0.64 परसेंट के आस पास की गिरावट थी।
सर्राफ़ा बाजार में गोल्ड प्राइस
आज दिल्ली के सर्राफ़ा बाजार में 24 कैरट सोने के दाम को देखें तो आज 74170 रुपए प्रति 10 ग्राम है वहीं 22 कैरट सोने की बात करें तो आज 22 कैरट सोने का भाव 68000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इस समय सोने और चांदी के भाव में निरंतर फेरबदल देखने को मिल रहा है।
वैश्विक स्तर पर इजराइल और ईरान युद्ध का असर भी गोल्ड के कारोबार पर पड़ता दिख रहा है। निवेशक सोने में निवेश करने से पहले हर पहलू से इसकि जांच पड़ताल करता है ऐसे करने इसके लिए बेहतर भी हो सकता है।
IBJA के अनुसार सोने का कारोबार
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार आज सोने का दाम 73476 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला है। वहीं एक दिन पहले 72934 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस तरह आज सोना 542 रुपए प्रति दस ग्राम जबरदस्त उछाल के साथ खुला है।
वहीं आज सुबह चांदी का दाम 85700 रुपए के स्तर पर खुली है। वहीं एक दिन पहले 84504 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ था। इस तरह आज चांदी 1196 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रही है।
More From GoodReturns

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!



Click it and Unblock the Notifications