Sone ka Bhav, 28 March: सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है. घरेलू वायदा बाजार में कीमतें शुक्रवार को भी बढ़ गई हैं. विदेशी बाजार में तो कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं. इसकी वजह अमेरिकी टैरिफ से ट्रेड टेंशन बढ़ने की आशंका है, क्योंकि अमेरिका अपने ट्रेड पार्टनर्स पर 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करेगा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का भाव शुरुआती कारोबार में करीबन 450 रुपए बढ़ गया है. चांदी भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है.
आज देश में सोने और चांदी का रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही. सोने का अप्रैल वायदा 486 रुपए की मजबूती के साथ 88870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जोकि मार्च के शुरुआत में 89796 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा. सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी बढ़त दर्ज की जा रही है. MCX पर चांदी का मई वायदा 242 रुपए की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. यह 101555 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है, जिसने फरवरी में 104072 रुपए प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड बनाया.
विदेशी बाजार में टूटे रिकॉर्ड
विदेशी बाजार में सोने ने आज फिर रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ट्रेड टेंशन बढ़ने की आशंका से सोने की कीमतों में रॉकेट जैसी देखने को मिल रही है. यही वजह है कि कॉमैक्स पर सोने का भाव 2025 में अब तक 17 बार रिकॉर्ड बना चुका है. फिलहाल सोने का भाव 3086 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. स्पॉट गोल्ड की कीमत भी उछलकर 3059 डॉलर के पार निकल गया. वहीं, चांदी की कीमतें भी जोश दिखा रही. कॉमैक्स पर चांदी का रेट करीब 0.53% की मजबूती के साथ 35,27 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही है.

सोने में आगे भी जारी रहेगी तेजी
सोने में तेजी का ट्रिगर सेफ इनवेस्टमेंट को लेकर बढ़ी इसकी मांग है. दरअसल, ग्लोबल ट्रेड टेंशन के बढ़ने की वजह से सोने की मांग में तेजी देखने को मिल रही है. क्योंकि अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने नए ऑटो टैरिफ का ऐलान किया है. बता दें कि ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने 2025 के लिए अपने टारगेट को बढ़ा दिया है, जिसे अब बढ़ाकर 3300 डॉलर प्रति ऑन्स कर दिया है, जोकि पहले 3100 डॉलर प्रति ऑन्स था. ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि ETF में अनुमान के मुताबिक मजबूत इनफ्लो बना रहेगा. साथ ही सेंट्रल बैंकों की ओर से भी सोने की मांग रहेगी. ये 2 ट्रिगर्स सोने की कीमतों को सपोर्ट करेंगे.
ट्रेड वॉर की टेंशन
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि अगले हफ्ते से अमेरिकी टैरिफ लागू होगा, जिससे ट्रेड टेंशन बढ़ने का अनुमान है. उससे पहले ट्रंप ने विदेशी ऑटो और ऑटो कंपोनेंट पर 25% टैरिफ का ऐलान किया. ऐसे में यूरोपियन यूनियन, कनाडा से जवाबी टैरिफ की आशंका है, जिससे ट्रेड टेंशन बढ़ेगा और ग्लोबल इकोनॉमिक पर निगेटिव असर पड़ेगा.
More From GoodReturns

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
