Sona Chandi ka Rate: सोने का दाम इस समय आसमान छू रहा है। आज मार्केट खुलने पर सोने की कीमत कल की रिकॉर्ड प्राइस के मुकाबले थोड़ी सी ही घटी है लेकिन इसके दाम अभी भी काफी ज्यादा हाई है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज मार्केट खुलने पर सोना 69,667 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। कल सोने ने अपना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाते हुए 69,936 का स्तर टच किया है।
24 से लेकर 14 कैरट तक हर तरह के सोने की कीमत में कल के मुकाबले आज गिरावट देखी जा रही है। हालांकि यह गिरावट सोने के ऑल टाइम हाई लेवल से कुछ सौ रुपए ही कम है।

जान 24 से 14 कैरट तक सोने की ओपनिंग प्राइस
24 कैरेट सोने की कीमत
अगर बात करते हैं 99.9 प्रतिशत की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की तो इसकी कीमत 69,667 प्रति 10 ग्राम रही है। वहीं कल बाजार बंद होने तक यह 69,902 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
वहीं 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 69,388 रुपए प्रति 10 ग्राम की रही है।
22 कैरेट सोने के दाम
आज मार्केट खुलने पर 22 कैरेट की शुद्धता वाले सोने की कीमत 63,815 रुपए प्रति 10 ग्राम रही है। वही कल इसकी क्लोजिंग प्राइस 64,030 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी।
18 कैरेट सोने की कीमत
अगर बात की जाए 18 कैरेट 10 ग्राम सोने की तो यह 52,250 स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं कल बाजार बंद होने के समय यह 52,427 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
14 कैरेट सोने की कीमत
आज मार्केट खुलने पर 14 कैरेट की शुद्धता वाला सोना 40,755 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं कल जब बाजार बंद हुआ था तो यह 40,893 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
जानें क्या रहा चांदी का हाल
सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से शानदार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं चांदी कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। आज बाजार खुलने पर चांदी 79,224 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं कल बाजार बंद होने तक यह 79,337 रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड प्राइस
अगर बात करते हैं अंतरराष्ट्रीय स्तर की तो आज 1:35 पर सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। खबर लिखे जानें तक 2,289.59 डॉलर पर आउंस की दर पर कारोबार कर रहा था। यह 1.70 डॉलर यानी 0.07 प्रतिशत की तेजी है।
एमसीएक्स गोल्ड रेट
अगर हम बात कर रहे हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की तो इसमें सोने के रेट में तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स में आज दोपहर 1:40 तक सोने की कीमत 69,688 रुपए के स्तर पर रही। यह एमसीएक्स गोल्ड की प्राइस में 19 रुपए की गिरावट है और 0.03 प्रतिशत का चेंज है।
एमसीएक्स सिल्वर प्राइस
एमसीएक्स में सिल्वर 79,445 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसमें 539 रुपए की कमी दर्ज की गई है, जो 0.67 प्रतिशत का बदलाव है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
