नई दिल्ली। देश में कार और बाइक के बाद अब इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भी लांच हो गया है। इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर सोनालिका ने राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर बाजार में उतारा है। कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर नाम टाइगर इलेक्ट्रिक रखा है। सोनालिका का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर केवल 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगा और इसके बाद यह 10 घंटे तक काम कर सकता है। आइये जानते हैं कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का दाम और अन्य खूबियां।
इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की कीमत है 6 लाख रुपये
सोनालिका ने अपने इस टाइगर इलेक्ट्रिक की शुरुआत कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम तय की है। यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। इसका लगभग पूरी तरह से निर्माण भारत में ही हुआ है। यह इलेक्ट्रिक टैक्ट्रर बिना आवाज के बेहतर ड्राइविंग प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में आईपी6 कंम्पलाइंट 25.5 किलोवॉट क्षमता की नेचुरल कूलिंग कॉम्पैक्ट बैटरी का इस्तेमाल किया है।
4 घंटे में हो जाएगा चार्ज इलेक्ट्रिक टैक्ट्रर
इस इलेक्ट्रिक टैक्ट्रर के साथ कंपनी एक विकल्प के रूप में फास्ट चार्जिंग सिस्टम दे रही है। इसके इस्तेमाल से टाइगर इलेक्ट्रिक टैक्ट्रर केवल 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगा। हालांकि कंपनी जो सामान्य इलेक्ट्रिक टैक्ट्रर देगी उसमें बैटरी करीब 10 घंटे में फुल चार्ज होगी। इस प्रकार अगर रात में इस इलेक्ट्रिक टैक्ट्रर को चार्जिंग पर लगा दिया जाए तो यह सुबह तक इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार होगा। कंपनी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक टैक्ट्रर डीजल ट्रैक्टरों के मुकाबले एक चौथाई से भी कम खर्च में इस्तेमाल हो सकता है। कंपनी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक टैक्ट्रर आसानी से घर पर ही चार्ज किया जा सकता है।
जानिए इस इलेक्ट्रिक टैक्ट्रर की क्षमता
सोनालिका का टाइगर इलेक्ट्रिक काफी दमदार है। कंपनी का कहना है कि इसका इंजन से कोई हीट नहीं निकालता है। जानकारी के अनुसार यह इलेक्ट्रिक टैक्ट्रर 2 टन ट्रॉली के साथ काम करते समय 24.93 किमी प्रति घंटे की टाॅप स्पीड के साथ 8 घंटे का बैटरी बैकअप देता है।
क्या होता है इलेक्ट्रिक वाहन
इलेक्ट्रिक वाहन को ईवी नाम से भी जाना जाता है। इलेक्ट्रिक वाहन का मतलब ऐसे वाहन से हैं जो बैटरी या किसी बाहरी सोर्स की ऊर्जा लेकर चलता हो। यह जरूरी नहीं हैं किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन की ऊर्जा का स्रोत बैटरी ही हो। कई ऐसे इलेक्ट्रिक वाहन भी हैं, अंदर लगी मोटर किसी अन्य सोर्स से ऊर्जा प्राप्त करते हैं।
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के फायदे
डीजल या पेट्रोल इंजन वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहन के कई फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं।
फायदे
इलेक्ट्रिक व्हीकल का सबसे अधिक फायदा पर्यावरण को है, क्योकिं ये किसी भी प्रकार का उत्सर्जन नहीं करते हैं।
तेल पर न चलने के कारण इन वाहनों का बार बार मेंटेनेंस की जरूरत नहीं पड़ती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल शोर पैदा नहीं करते हैं।
इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली बिजली की कीमत पेट्रोल की कीमत से करीब 25 फीसदी तक कम हो सकती हैं।
इलेक्ट्रिक व्हीकल को घर पर भी आसानी से चार्ज किया जा सकता हैं।
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के नुकसान
इलेक्ट्रिक वाहन काफी कम दूरी तक ही चल सकते हैं।
इलेक्ट्रिक व्हीकल के अभी तक चार्जिंग स्टेशन की कमी है।
इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज होने में समय लेते हैं।
पेट्रोल या डीजल वाहन की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहन महंगे भी होते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications