Dubai Gold Price: दुबई में आज यानी 23 सितंबर हफ्ते के शुरुआती दिन सोने के भाव ने रफ्तार पकड़ ली है। गोल्ड खरीदारों के लिए आज ये खबर चिंताजनक हो सकती है। आज यहां 24 कैरट सोने के भाव के बारे में देखें तो आज भारतीय रुपए में 72410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले यानी 22 सितंबर को गोल्ड 72183 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में इजाफा होता दिख रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 67011 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 66840 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में भी उछाल बना हुआ है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 55587 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 55473 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
राहुल कलंत्री, वीपी कमोडिटीज, मेहता इक्विटीज लिमिटेड।
फेड रेट में भारी कटौती और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में पिछले हफ्ते सोने और चांदी ने ठोस लाभ दर्ज किया। अमेरिकी फेड ने ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती की, जबकि बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दरें अपरिवर्तित रखीं, जिससे सर्राफा कीमतों को समर्थन मिला।
फेड रेट में कटौती और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बाद डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के बीच सोने और चांदी में भी तेजी आई। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव से भी कीमती धातुओं की सुरक्षित-हेवेन खरीदारी को समर्थन मिल रहा है, सोने की कीमतें जीवन भर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं और चांदी की कीमतें भी 2 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। दोनों कीमती धातुएं लंबे समय में तेजी के दौर में हैं और आने वाले महीनों में इनमें बढ़ोतरी हो सकती है।
सोने को $2600-2582 पर समर्थन है जबकि प्रतिरोध $2634-2651 पर है। चांदी को 30.92-30.76 डॉलर पर समर्थन है जबकि प्रतिरोध 31.30-31.44 पर है। भारतीय रुपए के संदर्भ में सोने को 73,850-73,640 रुपए पर समर्थन है, जबकि प्रतिरोध 74,240-74,420 रुपए पर है। चांदी को 89,450-88,750 रुपए पर सपोर्ट है, जबकि प्रतिरोध 90,750-91,480 रुपए पर है।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX की तो यहां पर आज सोने के दाम 74064 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:47 मिनट तक एमसीएक्स पर गोल्ड 24 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज MCX पर चांदी 88558 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:47 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 1577 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज 23 सितंबर को भारतीय सराफा बाजार में गोल्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 69950 रुपए हैं, वहीं एक दिन पहले 69750 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9300 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9300 रुपए था। आज चांदी सपाट रेट पर कारोबार कर रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications