नई दिल्ली, अगस्त 4। देश भर में महंगाई इस समय चरम पर है। लोगों का बुरा हाल है। खाने पीने की चीजों से लेकर घरों में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों तक हर प्रोडक्ट के दाम बढ़ गए हैं। गैस सिलेंडर भी काफी महंगा है। जो सिलेंडर एक समय 500-600 रु के करीब था, आज 1000 रु के पार पहुंच गया है। असल में वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल और गैस की कीमतें काफी ऊपर चली गयी हैं। इसीलिए घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के अलावा गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं। जैसे कि पिछले महीने ही गैस सिलेंडर 50 रु महंगा हुआ। इसके बाद सिलेंडर के दाम कम नहीं हुए। मगर हम आपको महंगे सिलेंडर से बचने का एक तरीका आपको यहां बताएंगे।
सोलर स्टोव का करें इस्तेमाल
अगर आप भी महंगे गैस सिलेंडर से परेशान हैं, जो कि यकीनन होंगे तो सोलर स्टोव का इस्तेमाल करें। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने एक नया सॉल्यूशन पेश किया है, जो बहुत काम का हो सकता है। ये हर महीने बचत कराएगा। इंडियन ऑयल ने सोलर स्टोव लॉन्च कर दिया है। इसे लगा कर कोई भी महंगे गैस सिलेंडर से निजात पा सकता है, क्योंकि ये धूप की रोशनी से चलता है।
सूर्य नूतन दिया नाम
इस सोलर स्टोव को 'सूर्य नूतन' नाम दिया गया है। इसे सोलर स्टोव को इंडियन ऑयल ने प्रधानमंत्री से मिली चुनौती से प्रेरित होकर तैयार किया है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सितंबर 2017 ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधिकारियों को संबोधित किया था और उन्होंने तब रसोई के लिए एक खास सॉल्यूशन डेवलप करने की चुनौती दी थी। पीएम मोदी ने यूज करने में आसान और पारंपरिक चूल्हों की जगह लेने वाला सोलर स्टोव तैयार करने की चुनौती दी थी।
क्या हैं इसकी खास विशेषताएं
इस सोलर स्टोव की कई विशेषताएं हैं। आप इसे कहीं भी स्थाई तरीके से लगा सकते हैं। यह रिचार्जेबल है। ये एक तरह का इनडोर सोलर कुकिंग सिस्टम है। इंडियन ऑयल के अनुसंधान एवं विकास केंद्र, फरीदाबाद ने इसे डिजाइन और डेवलप किया है। कंपनी की तरफ से इसका पेटेंट भी करा लिया गया है।
कैसे काम करता है ये स्टोव
इस सोलर स्टोव का एक यूनिट धूप में होगा और वह चार्ज करते समय ऑनलाइन कुकिंग मोड में होगा। चार्ज हो जाने के बाद आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। 'सूर्य नूतन' सौर ऊर्जा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने में मदद करेगा। मालूम हो कि धूप न हो तो भी इससे खाना पकाया जा सकता है, क्योंकि एक बार चार्ज करके आप तीन टाइम का खाना इसी पर बना सकते हैं। यह स्टोव हाइब्रिड मोड पर भी काम करेगा। यानी इसमें सौर ऊर्जा के अलावा बिजली के अन्य स्रोतों का भी इस्तेमाल हो सकेगा।
कितनी है कीमत
ये सोलर स्टोव तीन अलग-अलग मॉडलों में मिल सकता है। इस स्टोव के की कीमत लगभग 12,000 रुपये (बेस मॉडल) है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 23,000 रुपये तक जाती है। मगर इंडियन ऑयल ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय इसकी कीमतों में काफी कमी आ सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications