
Solar Portable Generator : सर्दियां अब खत्म होने जा रही हैं। 15-20 दिनो में हो सकता है कि आपको पंखा चलाने की नौबत आ जाए। आम तौर पर उत्तर भारत में भी फरवरी के दूसरे हिस्से में हल्की-हल्की गर्मी होने लगती है। ऐसे में आपको बिजली खर्च करनी होगी। सर्दियों में तो बिजली बहुत कम खर्च होती है। पर गर्मियों बिजली की जरूरत बहुत अधिक पड़ती है। इससे बिल का बोझ आपकी जेब पर पड़ता है। दूसरे ये भी होता है कि गर्मियों में बिजली की कटौती का सामना करना होता है। पर हम आपको बिजली के बिल और बिजली कटौती दोनों से बचने का एक अच्छा रास्ता बताएंगे। इन कामों के लिए एक डिवाइस चाहिए होगा।
सोलर पोर्टेबल जनरेटर
जिस डिवाइस की हम बात करने जा रहे हैं वो है सोलर पोर्टेबल जनरेटर। सोलर पोर्टेबल जनरेटर आपके कई काम आएगा। ये आपकी बिजली बचाएगा। बिजली जाने पर आपके घर को रोशन रखेगा। आप इससे पंखा तक चला सकते हैं। यानी यदि आपके घर में बिजली बार-बार जाती है, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं होगी। यहां हम आपको सोलर पोर्टेबल जनरेटर की पूरी जानकारी देंगे। इस डिवाइस से आपके घर में बिजली और बिजली के बिल दोनों का हल हो जाएगा।
कई जगहों के लिए बेस्ट
आपको यहां सोलर जनरेटर और इसके प्राइज के अलावा बाकी जानकारी मिलेगी। पोर्टेबल जनरेटरसे आप टीवी के अलावा कूलर और पंखा और मोबाइल तक चार्ज कर सकते हैं। है न कमाल का डिवाइस। वीकेंड, आउटिंग और कैंपिंग के दौरान यदि आपको बिजली की जरूरत पड़े तो भी यह बेस्ट रहेगा। गर्मियों के मौसम में इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई पर पड़ता है अधिक लोड। उससे होती है बिजली कटौती की समस्या। उस समय ये सोलर जेनरेटर आपकी बिजली की जरूरत को पूरा करेगा।
लाना-ले जाना आसान
ये जनरेटर घर के अलावा आपके हर टूर पर काम आएगा। खास कर यदि आप हाइकिंग या कैंपिंग के शौकीन हैं तो पहाड़ों पर ये साथ देगा। यदि आप किसी ऐसे सोलर पावर जनरेटर को खरीदना चाहते हैं तो एक जनरेटर की डिटेल हम आपको देते हैं। ये है SARRVAD सोलर पावर जनरेटर, जो कि एक हैंडल के साथ आता है। हैंडल की मदद से इसे लाना-ले जाना आसान है।
बैटरी और कीमत
इस सोलर पावर जनरेटर में 60000 एमएएच की दमदार बैटरी है, जो 222 डब्लूएच की बिजली कैपेसिटी प्रोवाइड करेगी। ये जनरेटर यदि एक बार चार्ज हो जाए तो आईफोन8 को लगभग 15 बार चार्ज कर देगा। इस सोलर जनरेटर से आप फोन, टैबलेट, लैपटॉप, हॉलिडे लाइट, रेडियो, मिनी पंखे और टीवी चला सकते हैं। बात करें कीमत की तो यह इस जनरेटर की कीमत है 22,000 रु।
ये हैं फीचर्स
बात करें फीचर्स की यह एक 4 डीसी पोर्ट और 4 यूएसबी पोर्ट वाला सोलर जनरेटर है। घर के अलावा कैंपिंग और हाइकिंग के लिए भी यह जनरेटर बेस्ट है। इसमें एलईडी फ्लैशलाइट और लिथियम-आयन बैटरी भी दी गयी है। इसी तरह के और भी सोलर पावर जनरेटर हैं, जो मार्केट में उपलब्ध हैं। SARRVAD के ही कई अन्य सोलर जनरेटर हैं, जो बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications