नई दिल्ली, सितंबर 15। क्या आप कम पैसों कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं? अगर हां यह खबर आपके काफी काम आएगी। यहां हम आपको एक शानदार बिजनेस की जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आप हर महीने 1 लाख रु या उससे भी अधिक कमा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इस कारोबार को शुरू करने के लिए आपको बहुत अधिक पैसों की जरूरत नहीं होगी। हम बात करेंगे सोलर बिजनेस की।
सरकार करेगी मदद
छोटे लेवल पर अपना बिजनेस करने की चाहत रखने वालों के लिए सोलर बिजनेस एक बहुत बढ़िया ऑप्शन है। इस बिजनेस में आपको केंद्र और राज्य सरकार से मदद मिलेगी। क्योंकि केंद्र सरकार ने अगले साल के अंत तक देश में 175 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित करने का टार्गेट तय किया है। आप एक कंपनी की मदद से सोलर बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
जानिए कंपनी की डिटेल
लूम सोलर कंपनी फरीदाबाद, हरियाणा में स्थित है। ये आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा दे रही है। लूम सोलर को देश में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग की नंबर 1 कंपनी होने का भी खिताब मिल चुका है। ये नवीनतम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से ही सोलर पैनल और एसी मॉड्यूल्स तैयार करती है। ये कंपनी लोगों और स्टार्टअप को अपने साथ बिजनेस करने का मौका दे रही है।
मिलेगी कंपनी की डीलरशिप
लूम सोलर कंपनी के साथ काम करने पर आपको इसकी डीलरशिप मिलेगी। कंपनी अपने साथ जुड़ने वालों को डीलरशिप देती है। हम आपके साथ एक लिंक शेयर कर रहे हैं, जिस पर आपको अधिक जानकारी तो मिलेगी ही साथ ही आप खुद लूम सोलर कंपनी के साथ एक डीलर के रूप में खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। ये है लिंक - https://www.loomsolar.com/products/dealer-registration.
डिस्ट्रीब्यूटर भी बन सकते हैं
आप लूम सोलर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर भी बन सकते हैं। ये कंपनी शहरों में डिस्ट्रीब्यूटर बनाती है। डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए आप इस लिंक (https://www.loomsolar.com/products/distributor-registration) पर जा सकते हैं। यहां आपको डिस्ट्रीब्यूटर बनने के प्रोसेस की जानकारी भी मिल जाएगी।
इन बातों का रखें ध्यान
आप लूम सोलर का डिस्ट्रीब्यूटर या डीलर बनने के लिए इस लिंक (www.loomsolar.com) पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएं। फिर आपके पास जितना स्पेस होगा उस हिसाब से आपको कंपनी के उत्पाद खरीदने होंगे। इनसे आप लूम सोलर पैनल की जानकारी दूसरों को दे सकेंगे। इलेक्ट्रीशियन, स्टूडेंट, कर्मचारी या हाउस वाइफ भी इसकी डीलर बन सकती है। पर यदि आप डिस्ट्रीब्यूटर बनना चाहें तो आपके पास दुकान और जीएसटी नंबर होना चाहिए। मार्केटिंग में मदद करने के लिए आपको कंपनी से डीलर सर्टिफिकेट, शॉप बोर्ड, सेल्स मैनेजेर और टी-शर्ट वगैरह मिलेगी। ये कंपनी सोलर पैनल और लिथियम बैटरी तैयार करके शहरों में डिस्ट्रीब्यूटर और डीलरों के पास पहुंचाती है ताकि ग्राहकों तक पहुंचा सके।
कितने पैसों की होगी जरूरत
बिजनेस डीलर बनने के आपको 1000 रु रजिस्ट्रेशन के लिए और 25,000 रु सोलर प्रोडक्ट्स के लिए देने होंगे। डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए ये खर्च क्रमश: 5000 रु और 1,00,000 रु होंगे। जहां तक कमाई का सवाल है तो आप सोलर पैनर लगा कर 15 से 25% तक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications