
Solar Industries Shares : शेयर बाजार अपने आप में एक बहुत बड़ा कंसेप्ट है। यहां ढेरों शेयर हैं, जिनमें आप निवेश कर सकते हैं। बढ़िया शेयर चुनें और उनमें पैसा लगा कर कमाएं। पर बढ़िया शेयर मिलेगा कैसे? जब भी आप किसी कंपनी में निवेश करने की सोचें तो उसकी फ्यूचर ग्रोथ की उम्मीद को जरूर देखें। यदि उस कंपनी के फ्यूचर में ग्रोथ करने की उम्मीद हो तो उसमें निवेश करें वरना नहीं। यहां हम आपको एक ऐसी कंपनी की जानकारी देंगे, जिसने निवेशकों को बीते कुछ सालों में दमदार रिटर्न दिया है और आगे भी उसके शानदार रिटर्न देने की उम्मीद है।
सोलर इंडस्ट्रीज का शेयर
हम बात करने जा रहे हैं सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर की। सोलर इंडस्ट्रीज का शेयर बीते 5 सालों में निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। 5 जनवरी 2018 से अब तक यह शेयर 273.66 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 5 जनवरी 2018 को 1174.85 रु पर था, जबकि आज यह 4390 रु पर चल रहा है। इस शेयर ने इस दौरान निवेशकों का पैसा 3.73 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 2 लाख रु 5.46 लाख रु बन गए।
देखें 10 साल का रिटर्न
28 दिसंबर 2012 को सोलर इंडस्ट्रीज शेयर 192.05 रु पर था, जबकि आज यह 4390 रु पर है। इस दौरान कंपनी का शेयर 2185.86 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा। इससे निवेशकों के 1 लाख रु मात्र 10 साल में 22.85 लाख रु से अधिक बन गये। इसके 2 साल का रिटर्न भी बहुत अच्छा रहा। 2 सालों में इसने 301.32 फीसदी रिटर्न दिया है। 1 जनवरी 2021 को यह 1093.90 रु पर था और अब यह 4390 रु पर है।
शुरुआत से अब तक का रिटर्न
सोलर इंडस्ट्रीज का शेयर स्टॉक मार्केट में आने के बाद से निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। 7 अप्रैल 2006 से अब तक यह शेयर 9026.82 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 7 अप्रैल 2006 को 48.10 रु पर था, जबकि आज यह 4390 रु पर चल रहा है। इस शेयर ने इस दौरान निवेशकों का पैसा 91 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 91 लाख रु से अधिक बन गए।
जानिए शेयर की बाकी डिटेल
सोलर इंडस्ट्रीज का शेयर बीते एक साल में 83.74 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 6 महीनों में यह 61.38 फीसदी चढ़ा है। एक महीने में यह 7.37 फीसदी चढ़ा। बीते 5 दिन में यह 9.13 फीसदी चढ़ा है। कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 4,488.50 रु और निचला स्तर 2160.05 रु रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 39,889.83 करोड़ रु है।
आगे कितने मुनाफे की उम्मीद
इस समय सोलर इंडस्ट्रीज का शेयर 4390 रु पर है, जबकि ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार ये शेयर 4760 रु तक जा सकता है। यानी यदि आप मौजूदा स्तर पर सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर में पैसा लगाते हैं तो आपको करीब 8.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। शॉर्ट टर्म के लिहाज से यह रिटर्न काफी बेहतर है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications