नई दिल्ली, सितंबर 5। देश भर में अभी भी मॉनसून बाकी और रह-रह कर बारिश हो रही है। ऐसे में चिपचपाती गर्मी बढ़ जाती है। राहत पाने के लिए आपको एयर कंडीशनर (एसी) की ही जरूरत पड़ेगी। कूलर उतना सुकून नहीं दे पाता कि आप रात को आराम से सो सकें। मगर दो चीजें अकसर लोगों को परेशान करती हैं। पहला एसी का महंगा होना और दूसरे हर महीने आना वाला बिल। मगर एक ऐसा भी है, जिसकी बिजली के बिल में भारी गिरावट गारंटीड आती है। ये है सोलर एसी। जी हां इसे सौर ऊर्जा की मदद से चलाया जा सकता है। एक सोलर एसी पर इस समय ऑफर भी मिल रहा है।
सिनफिन सोलर पावर एसी
हम बात कर रहे हैं सिनफिन सोलर पावर एसी की। इस सोलर एसी से आपका बिजली बिल शून्य हो जाएगा। क्योंकि यह अलग से बिजली की खपत नहीं करता। बल्कि सौर ऊर्जा से चलता है। इतना ही नहीं यह एसी 80 फीसदी तक बिजली बचाता है। आप इसे बिजली से भी चला सकते हैं। इसी सोलर एसी पर इस समय कुछ अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं।
ईएमआई पर खरीदने का मौका
अगर आप डेढ़ टन कैपेसिटी वाले सिनफिन सोलर पावर अमेजन से खरीदें और सिटी क्रेडिट के जरिए ईएमआई में इसके लिए पेमेंट करें तो आपको 1,250 रुपये तक का एक गिफ्ट कार्ड मिलेगा। आप इस एसी को ईएमआई पर खरीद सकते हैं। आपको हर महीने 7,500 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई अदा करनी होगी। इस एसी की कीमत 45000 रु है।
कूलिंग के मुताबिक अडजस्ट
जैसा कि हमने बताया कि इसे आप सौर उर्जा के अलावा बिजली से भी चला सकते हैं। यह आपकी 80 फीसदी कम बिजली खर्च करेगा। कंपनी के अनुसार ये कमरे के तापमान के हिसाब से कैपेसिटी एडजस्ट कर सकता है।
जानिए बाकी ऑफर
सिनफिन सोलर पावर एसी पर आपको कंपनी की तरफ से 1 साल की प्रॉडक्ट वारंटी मिलेगी। वहीं इसके कन्डेन्सर पर भी 1 साल की वारंटी दी जा रही है। इसके कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी मिल रही है।
कितने टन के होते हैं ये एसी
सोलर एसी मार्केट में 1 टन, 1.5 टन और 2 टन कैपेसिटी में उपलब्ध होते हैं। आपको जितनी बड़े कमरे या ऑफिस के लिए एसी की जरूरत है, आप उसी क्षमता का एसी खरीद सकते हैं। हालांकि स्प्लिट या विंडो एसी की तुलना में सोलर एसी का रेट बहुत अधिक होता है। मगर बिजली की बचत के हिसाब से ये मुनाफे का सौदा हैं। सोलर एसी से आप आराम से 90 फीसदी तक बिजली बचा सकते हैं। इस समय कई कंपनियां सोलर एसी बना रही हैं। अधिकतर कंपनियों के इस प्रोडक्ट का दाम लगभग एक जैसा ही है। आपको सोलर एसी के साथ एसी के साथ कुछ सामान मिलेगा, जिसमें इन्वर्टर, के अलावा सोलर प्लेट, बैटरी और इंस्टॉलेशन के बाकी इक्विमें शामिल हैं। सोलर एसी का बड़ा फायदा बिजली के बिल में कमी के रूप में मिलेगा। अगर आप कोई अन्य एसी यूज करते हैं, तो महीने में 300 यूनिट तक बिजली की खपत होगी। यानी आपको सिर्फ एसी के लिए ही 2100 रु हर महीने देने पड़ सकते हैं। मगर सोलर एसी में ऐसा कोई झंझट नहीं है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
