Orry Summoned By Mumbai Police: सोशल मीडिया पर 'ऑरी' के नाम से मशहूर ओरी अवत्रामणि को मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। घाटकोपर यूनिट ने ऑरी को 20 नवंबर, गुरुवार को सुबह 10 बजे पुलिस के सामने हाजिर होने का निर्देश दिया है।
यह मामला मार्च 2024 का है, जब महाराष्ट्र के सांगली जिले की एक फैक्ट्री से 126.14 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) जब्त किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत 252 करोड़ रुपये आंकी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पिछले महीने मोहम्मद सलीम सुहैल शेख को दुबई से प्रत्यर्पित कर गिरफ्तार किया था।
पुलिस पूछताछ के दौरान सुहैल शेख ने बताया कि उसने कई बॉलीवुड सितारों और मशहूर हस्तियों के लिए रेव पार्टियां आयोजित की थीं, जहां ड्रग्स का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता था। उसने दुबई और भारत दोनों जगहों पर ऐसी पार्टियाँ आयोजित करने की बात स्वीकार की।

कई फिल्मी हस्तियों का जुड़ चुका है नाम
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इन पार्टियों में फिल्म निर्माता अब्बास-मस्तान, लोका, ऑरी और एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी समेत कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए थे। इसी खुलासे के बाद ऑरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। आरोपी ने दावा किया कि उसने पहले नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर और उसके भाई सिद्धार्थ कपूर, जीशान सिद्दीकी, ओरी उर्फ ओरहान, अब्बास मस्तान, लोका तथा अन्य कई व्यक्तियों के साथ देश और विदेश में ड्रग पार्टियों का आयोजन किया था। आरोपी ने ये भी माना था कि उसने खुद उन पार्टियों में शामिल होकर इन और अन्य लोगों को ड्रग्स की आपूर्ति की थी। अब पुलिस इन दावों की जांच कर रही है और इसी सिलसिले में ओरी को समन भी जारी किया गया है।
ऑरी एक जाने-माने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनकी तस्वीरें अक्सर बॉलीवुड हस्तियों के साथ सामने आती रहती हैं। उनकी पहचान खास पोज़ देने के तरीके से भी है, जिसमें वे किसी के कंधे पर हाथ रखकर अपना सिर टिका लेते हैं, जो इंटरनेट पर काफी चर्चा में रहता है।
'ऑरी' का पहले भी विवादों से रहा है नाता
यह पहली बार नहीं है जब ऑरी विवादों में घिरे हैं। इसी साल मार्च में जम्मू-कश्मीर के कटरा में एक होटल में कथित तौर पर शराब पीने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया था कि ऑरी और कुछ अन्य लोगों ने माता वैष्णोदेवी तीर्थस्थल के पास शराब पी थी, जबकि यह पवित्र स्थान पर पूरी तरह प्रतिबंधित है।
ड्र्ग्स मामले में नोरा फतेही ने पहले ही दी है सफाई
ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपनी सफाई में कहा था, "आपकी जानकारी के लिए, मैं पार्टियों में नहीं जाती। मैं लगातार काम कर रही हूं और मेरी कोई पर्सनल लाइफ है ही नहीं। मैं खुद को ऐसे लोगों से नहीं जोड़ती।" नोरा ने आगे कहा, "अगर मैं छुट्टी लेती हूं, तो अपने दुबई वाले घर या फिर करीबी लोगों के साथ वक्त बिताना पसंद करती हूं। मुझे लगता है कि मेरा नाम आसान टारगेट है। लेकिन मैं ये सब फिर से नहीं होने दूंगी।"
उन्होंने यह भी कहा था, "लोगों ने मुझे बर्बाद करने की कोशिश की, झूठ बोले थे लेकिन कुछ काम नहीं आया। जब लोग मेरे नाम पर कीचड़ उछाल रहे थे, मैं चुप रही थी। लेकिन अब मेरी फोटोज और नाम को ऐसे मामलों से दूर रखिए, जिनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। यह बहुत महंगा पड़ सकता है।"
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
