नयी दिल्ली। कर्ज और घाटे के बोझ से दबी एयर इंडिया को खरीदने के लिए टाटा ग्रुप के बाद अब अडानी ग्रुप का नाम सामने आया है। देश के प्रमुख कारोबारी समूहों में से एक अडानी ग्रुप एयर इंडिया के लिए बोली लगा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप में एयर इंडिया के लिए बोली लगाने को लेकर आंतरिक स्तर पर विचार हो रहा है। हालांकि अभी ग्रुप में बात सिर्फ शुरुआती स्तर पर ही हो रही है। अगर अडानी ग्रुप विमानन कारोबार में उतरती है तो यह उसके लिए एक बड़ा बदलाव होगा। सरकार की तरफ से हाल ही में कहा गया था कि इस बार एयर इंडिया को बेच दिया जायेगा। इससे पहले भी सरकार एयर इंडिया को बेचने की नाकामयाब कोशिश कर चुकी है।
17 मार्च तक है समय
बता दें कि एयर इंडिया को खरीदने के लिए कंपनियों के पास बोली लगाने के लिए 17 मार्च तक का समय है। सरकार एयर इंडिया में अपनी पूरी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहती है। इससे पहले आयी खबरों में कहा गया था कि टाटा ग्रुप एयर इंडिया को खरीद सकता है। टाटा ग्रुप ने ही एयर इंडिया की स्थापना 15 अक्टूबर 1932 को की थी। एयर इंडिया की शुरुआत टाटा ग्रुप ने टाटा एयरलाइंस के नाम से की थी। इसके बाद 1953 में भारत सरकार ने टाटा संस से टाटा एयरलाइंस की अधिकतम हिस्सेदारी खरीद कर इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया था।
एयर इंडिया की अच्छी हालत नहीं
जानकारी के लिए बता दें कि एयर इंडिया की वित्तीय हालत बेहद कमजोर है। पिछले एक दशक में कंपनी को 69,575.64 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल दिसंबर में उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने संसद में खुद इस बात की जानकारी दी थी। 2017-18 में एयर इंडिया को 5438.18 करोड़ रुपये और 2018-19 में 8556.35 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसके अलावा एयर इंडिया पर 60,000 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। एयर इंडिया के संभावित बोली लगाने वालों में अडानी ग्रुप के अलावा हिंदुजा, टाटा, इंडिगो और इंटरअप्स शामिल हैं।
कर्मचारियों का रखा जायेगा ध्यान
हाल ही उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एयर इंडिया के कर्मचारियों को भी आश्वासन दिया था कि एयर इंडिया की बिक्री के मामले में उनकी आवश्यकताओं को एयरलाइन में सबसे आगे रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के खरीदार के साथ जो भी व्यवस्था हो कर्मचारियों के हितों को आगे रखा जायेगा। एयर इंडिया की हिस्सेदारी बिक्री के लिए कुछ हफ्ते पहले जारी किए गए प्रारंभिक सूचना ज्ञापन में सरकार ने कहा था कि ब्रांड का नाम भविष्य के मालिक को जस-का-तस रखना होगा। सरकार पहले भी एयर इंडिया का असफल प्रयास कर चुकी है। इस बार सरकार इसे बेचने को लेकर आश्वस्त लग रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications