Snapchat subscription plan: स्नैपचैट मेमोरीज ने फोटो और वीडियो के फ्री स्टोरेज की सीमा तय कर दी है। एक दशक तक अपनी कंटेट को मैनेज और बैकअप करने की अनमिमिटेड सर्विस देने के बाद कंपनी ने अब नए मेमोरी स्टोरेज प्लान की घोषणा की है, जिन्हें वैश्विक स्तर पर लागू किया जाएगा।

इसलिए, अपनी यादों को ऐप में सेव रखने के लिए, स्नैपचैट यूजर्स को अतिरिक्त स्टोरेज शुल्क देना होगा, ठीक वैसे ही जैसे हम गूगल क्लाउड या आईक्लाउड के लिए देते हैं। हालांकि, आप 5GB की सीमा के भीतर कंटेट को फ्री में सेव कर सकते हैं।
Snapchat मेमोरी स्टोरेज प्लान क्या है?
स्नैपचैट ने एक ब्लॉग पोस्ट साझा किया है जिसमें 5GB से ज्यादा मेमोरी वाले यूजर्स के लिए नए मेमोरी स्टोरेज प्लान की घोषणा की गई है। इसका मतलब है कि स्नैपचैट यूजर्स को दशकों से फ्री स्टोरेज की सुविधा देने के बाद, ऐप में अपनी फोटो और वीडियो स्टोर करने के लिए पैसे देने होंगे। ऐप यूजर्स के बीच इस कदम की आलोचना हो रही है, क्योंकि ऐप में उनकी सालों पुरानी मेमोरीज सेव हैं।
Snapchat सब्सक्रिप्शन रेट क्या है?
जहां तक प्लान की बात है, मेमोरी स्टोरेज प्लान में तीन स्टोरेज विकल्प शामिल हैं- 100GB, 256GB और 5TB स्टोरेज। 100GB स्टोरेज की कीमत 1.99 डॉलर प्रति माह बताई जा रही है, जो लगभग 165 रुपये है, जबकि 256GB स्टोरेज की कीमत लगभग 330 रुपये प्रति माह होने की उम्मीद है। अब, स्नैपचैट यूजर्स को 12 महीने का अस्थायी मेमोरी स्टोरेज दिया जा रहा है। इसके बाद, अगर यूजर्स अपग्रेड नहीं करते हैं, तो मेमोरी टैब से डेटा मिट सकता है।
Snapchat ने क्या कहा?
इसके अलावा, यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मेमोरीज को सीधे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें। स्नैपचैट ने कहा कि फ्री सर्विस प्राप्त करने से लेकर उसके लिए पेमेंट करने तक का बदलाव कभी आसान नहीं होता, लेकिन हमें उम्मीद है कि मेमोरीज के जरिए हम जो मूल्य देते हैं, वह लागत के लायक है। अब, यह उपयोगकर्ताओं को एक मुश्किल स्थिति में डाल देता है क्योंकि उन्हें या तो पेड स्टोरेज प्लान के लिए नामांकन करना होगा या वर्षों के डेटा को अपने डिवाइस या किसी अन्य क्लाउड स्टोरेज सेवा में डाउनलोड करना होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
