Smriti Irani Net Worth: टेलीविजन की दुनिया में एक बड़ी खबर सामने आई है स्मृति ईरानी दोबारा छोटे पर्दे पर नजर आएंगी। इस बार भी वो अपने सबसे मशहूर किरदार 'तुलसी विरानी' के रूप में लौट रही हैं, जो कभी हर घर का हिस्सा बन चुका था। शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की दूसरी किस्त अब शुरू होने वाली है और इसके साथ ही टीवी की दुनिया में नॉस्टैल्जिया की एक नई लहर आ गई है।

कमाई में ज़बरदस्त उछाल अब मिलेंगे 14 लाख रुपए हर एपिसोड के
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्मृति ईरानी इस बार शो के लिए 14 लाख रुपए प्रति एपिसोड की फीस चार्ज कर रही हैं। साल 2000 में जब यह शो शुरू हुआ था, तब उन्हें एक एपिसोड के लिए सिर्फ 1800 रुपए मिलते थे। हालांकि अभी इस कमाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन रिपोर्ट्स ने पहले ही इस शो को सुर्खियों में ला दिया है।
मिहिर के साथ पुराना रिश्ता फिर जिंदा
शो में अमर उपाध्याय यानी पुराने मिहिर भी वापसी कर रहे हैं। स्मृति और अमर की जोड़ी ने पहले भी दर्शकों को खूब प्रभावित किया था। अब दोबारा इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।
अब एक्ट्रेस के साथ नेता भी हैं स्मृति ईरानी
टीवी पर पहचान बनाने के बाद स्मृति ईरानी ने राजनीति की दुनिया में कदम रखा। वे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता हैं और हाल ही में अमेठी से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा है। उनके द्वारा चुनाव के समय दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनके और उनके पति की कुल संपत्ति ₹17.57 करोड़ है।
संपत्ति का पूरी डिटेल
स्मृति ईरानी की चल संपत्ति: ₹3.08 करोड़
पति ज़ुबिन ईरानी की चल संपत्ति: ₹3.3 करोड़
बैंक जमा: ₹25.48 लाख
बॉन्ड और डिबेंचर में निवेश: ₹88.15 लाख
पोस्ट ऑफिस व सेविंग स्कीम्स: ₹30.77 लाख
गाड़ियां: ₹27.86 लाख
गहने: ₹37.48 लाख
अचल संपत्ति:
स्मृति: ₹5.66 करोड़
ज़ुबिन: ₹5.51 करोड़
शो की वापसी कब और कहां?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' 29 जुलाई से रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर शुरू होगा। जो लोग टीवी पर न देख सकें वे इसे JioHotstar ऐप पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
एकता कपूर का इमोशनल फैसला
शो की निर्माता एकता आर कपूर ने शो की वापसी पर एक खास संदेश शेयर किया है। उन्होंने कहा कि ये शो सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि समाज को एक नई सोच देने के लिए लाया जा रहा है। उनके मुताबिक ये नई सीरीज़ लिमिटेड एपिसोड्स में होगी लेकिन इसका प्रभाव बड़ा होगा। वह चाहती हैं कि पुराने दर्शकों की यादें ताज़ा हों और नई पीढ़ी को भी कुछ सिखने को मिले।
क्या तुलसी फिर से बनाएगी सबका दिल का रिश्ता?
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 25 साल बाद 'तुलसी' का किरदार दर्शकों से दोबारा वही जुड़ाव बना पाता है या नहीं। लेकिन एक बात साफ है इस शो की वापसी टीवी की दुनिया में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications