Smartphones Under 10,000 Rs: Amazon पर 10,000 रु के अंदर मिलेंगे ये स्मार्टफोन, तगड़े फीसर्च का मिलेगा फायदा

Smartphones Under 10,000 Rs: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये खास खबर है। सिर्फ 10,000 रुपये के अंदर आप स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। ये सभी स्मार्टफोन यह 4GB रैम और 64GB की स्टोरेज कैपेसिटी में आते हैं। इनमें आपको बेहतरीन कैमरा सेटअप आपको जबरदस्त पिक्चर क्वालिटी का अनुभव देगा।

smartphones under 10 000 rs

Realme NARZO N61

इसमें सिक्योरिटी और एंड्रॉइड अपग्रेड शामिल है। फोन धूल और पानी से जल्दी खराब न हो जाएं, इसके लिए IP54 रेटिंग दी गई है। फोन एक्वाटच फीचर के साथ मौजूद है। यह 90 हर्ट्ज की आई कंफर्ट डिस्प्ले के साथ आ रहा स्मार्टफोन है, जिसे बीते महीने 5000 से ज्यादा कस्टमर्स ने खरीदा है। डस्‍ट और वॉटर रेसिस्टेंट डिजाइन वाला यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB के स्टोरेज में आता है। इस realme NARZO स्मार्टफोन को आप 7,498 की सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।

OPPO A3X 4G

भारत में Oppo A3x 4G की कीमत 8,999 रुपये है। इसमें 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 9,999 रुपये में उपलब्ध है। जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल है। Oppo A3x 4G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा. इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और स्मार्टफोन की पीक ब्राइटनेस 1000 nits है। Oppo A3x 5G स्मार्टफोन दो मेमोरी वेरिएंट 4GBRAM+ 64GB इंटरनल स्टोरेज, 4GB RAM+128GB है।

TECNO POP 9 5G Aurora Cloud, 4GB+64GB

टेक्नो फोन Octa Core MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर (2x Cortex-A76 @ 2.4GHz 6x Cortex-A55 @ 2GHz) Arm Mali-G57 MC2 GPU के साथ लाया गया है। फोन को 6.6 इंच (1612 x 720 pixels) HD+ डिस्प्ले के साथ लाया गया है। टेक्नो फोन 120Hz Refresh Rate सपोर्ट के साथ आता है।

टेक्नो का न्यूली लॉन्च फोन 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ लाया गया है। Tecno POP 9 5G फोन 48MP Sony IMX582 sensor मेन कैमरा के साथ आता है। फोन सेकेंडरी AI Lens और डुअल LED flash के साथ लाया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है।

Vivo Y18i

सस्ते दाम पर अगर आप कोई अच्छा सा फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Vivo Y18i आपके लिए सही ऑप्शन है। 8000 रुपये से कम कीमत में आये इस फोन में कई खास फीचर्स दिये गए हैं। Vivo Y18i के साथ कंपनी ने अपने किफायती Y-सीरीज में एक और फोन जोड़ दिया है। खास बात ये है कि यह एंट्री-लेवल वीवो स्मार्टफोन यूनिसॉक चिपसेट के साथ आता है और इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में कंपनी ने Unisoc T612 चिपसेट से लैस प्रॉसेसर दिया है और ये फोन फनटच OS 14 पर काम करता है, जो Android 14 पर बेस्ड है।

वीवो ने नये फोन में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 0.08 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरे (एफ/3.0) दिये हैं, जो छोटी डीटेल को भी कैप्चर करने में सक्षम है। Vivo Y18i में पावर के लिए 5000mAh की बैटरी दी जाती है, जिसे 15W पर चार्ज किया जा सकता है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिया गया है और इस फोन के डायमेंशंस लंबाई 163.63, चौड़ाई - 75.58 और ऊंचाई - 8.39mm और वजन 185 ग्राम है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+