Discount on Smartphones : अमेजन ने एक नया डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। शुक्रवार को इस ऑफर की घोषणा की गयी है। अमेजन ने 'स्मार्टफोन अपग्रेड डेज़' की शुरुआत की है। इसमें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्मार्टफोन पर एक्सचेंज डील, बैंक ऑफर, डिस्काउंट, नो-कॉस्ट इक्वेटेड मासिक किस्त योजना आदि की पेशकश की जा रही है। यह सेल 11 नवंबर से शुरू हुई है और यह 15 नवंबर तक चलेगी। सेल में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रहा है। आगे जानिए बाकी डिटेल।

ये हैं बाकी ऑफर
ऊपर बताए गए डिस्काउंट ऑफर के अलावा फेडरल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्डधारकों को 1,000 रुपये तक 10 प्रतिशत की तत्काल छूट दी जा रही है। प्राइम सदस्यों के लिए, अमेजन एचडीएफसी बैंक कार्ड के साथ तीन महीने की अतिरिक्त नो-कॉस्ट ईएमआई और 6 महीने की मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट की पेशकश की जा रही है। स्मार्टफोन पर डील्स और ऑफर्स की जानकारी आगे जानते हैं।
आईक्यूओओ नियो 6 5जी
आईक्यूओओ नियो 6 5जी सभी ऑफर्स के बाद 24,999 रुपये में उपलब्ध है। ये स्मार्टफोन 4,700 एमएएच की बैटरी से लैस है, जो 80 वाट फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करता है। इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा सेट-अप है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर है। आगे की तरफ फोन में 16 मेगापिक्सेल कैमरा सेंसर है।

वनप्लस नॉर्ड सीई 2 और वनप्लस 10आर
सभी छूट लेते हुए वनप्लस नॉर्ड सीई 2 और वनप्लस 10आर प्राइम क्रम 23,499 रुपये और 29,499 रुपये में उपलब्ध हैं। वनप्लस नॉर्ड सीई 2 मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर पर चलते हैं। ये मिडरेंज स्मार्टफोन है। वनप्लस 10आर प्राइम मीडियाटेक डायमेंसिटी 8100 मैक्स प्रोसेसर पर चलता है और ये भी एक मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन है।
शिओमी के रेडमी नोट 11टी और 10 पावर
रेडमी नोट 11टी 5जी और रेडमी 10 पावर क्रमशः 16,999 रुपये और 11,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं। वहीं डिस्काउंट के साथ रेडमी 9 एक्टिव, रेडमी नोट 11, रेडमी के50आई क्रमशः 8,550 रुपये, 12,499 रुपये, 24,999 रुपये में उपलब्ध हैं। ये स्मार्टफोन छह महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई के साथ मिल रहे हैं।
रियलमी
5,000 एमएएच की बैटरी वाला रियलमी नारजो 50 4जी 9,999 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध है। रियलमी नारजो 50आई सभी ऑफ़र और छूट सहित 5,749 रुपये में उपलब्ध है। रियलमी नारजो 50 और रियलमी नारजो 50आई क्रमशः मीडियाटेक हेलियो जी96 प्रोसेसर और यूनिसोक एससी9863 प्रोसेसर पर चलते हैं।
सैमसंग एग्जिनोस
सैमसंग एग्जिनोस 850 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी पर चलता है। सैमसंग गैलेक्सी एम13 9,499 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध है, जिसमें चुनिंदा बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,000 रुपये का कैशबैक शामिल है। ये स्मार्टफोन 4 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट में आता है। सैमसंग गैलेक्सी एम53 5जी, सैमसंग गैलेक्सी एम32 प्राइम, सैमसंग गैलेक्सी एम33 5जी और सैमसंग एस20 एफई 5जी क्रमशः 21,999 रुपये, 11,999 रुपये, 14,999 रुपये और 28,740 रुपये में उपलब्ध हैं।

टेक्नो
सभी छूट के साथ टेक्नो पॉप 6 प्रो 5,399 रुपये में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट की 6.56 इंच की आईपीएस स्क्रीन को स्पोर्ट करता है। छूट के अलावा, फोन छह महीने तक बिना ब्याज वाली ईएमआई की पेशकश की जा रही है।
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications