नयी दिल्ली। 1 फरवरी को संसद में यूनियन बजट पेश किया गया। बजट में सरकार ने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी लगाने का ऐलान किया। इससे बहुत जल्द मोबाइल और बाकी इलेक्ट्रॉनिक आइटम महंगे हो सकते हैं। बता दें कि सरकार ने कुछ मोबाइल उपकरणों पर 2.5 फीसदी आयात शुल्क लगाने का फैसला किया है। इससे मोबाइल कंपनियां जल्द ही अपने प्रोडक्ट्स के रेट बढ़ा सकती हैं। अगर आप कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो हम आपको एक बेस्ट डील के बारे में बताते हैं। दरअसल रेडमी और एमआई के कुछ स्मार्टफोन पर इस समय डिस्काउंट मिल रहा है। ये डिस्काउंट 15 फरवरी तक उपलब्ध है। इससे पहले कि स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी हो, इस डिस्काउंट का फायदा उठाना बेहतर है। आइए जानते हैं कौन-कौन से स्मार्टफोन पर डिस्काउंट इस समय उपलब्ध है।
रेडमी 8ए डुअल और रेडमी नोट 9
रेडमी 8ए डुअल की कीमत 8,999 रुपये है। मगर ये आपको 1000 रु के डिस्काउंट के साथ 7999 रु में मिल जाएगा। इसी तरह रेडमी नोट 9 पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट आपको 500 रु के डिस्काउंट के साथ 12999 रु और 6 जीबी रैम + 128 जीबी वाला वेरिएंट इतने ही डिस्काउंट के साथ 13999 रु में मिल जाएगा।
रेडमी 9 प्राइम और रेडमी नोट 9 प्रो
रेडमी 9 प्राइम (4 जीबी + 128 जीबी) 1 हजार रु के डिस्काउंट के साथ 10999 रु में मिल सकता है। इसी तरह रेडमी नोट 9 प्रो (4 जीबी + 64 जीबी) स्मार्टफोन 1 हजार रु के डिस्काउंट के साथ 12,999 रु और इसी फोन का 4 जीबी + 128 जीबी मॉडल 2 हजार रु के डिस्काउंट के साथ 13999 रु में मिल रहा है।
रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स
आप रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स (6 जीबी + 64 जीबी) को 2 हजार रु के डिस्काउंट के साथ 14,999 रु और इसी फोन के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 1000 रु के डिस्काउंट के साथ 17499 रु में खरीद सकते हैं।
एमआई 10टी
एमआई 10टी के 2 मॉडलों पर दमदार ऑफर है। इस फोन के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल को पूरे 3000 रु के डिस्काउंट के साथ आप 32999 रु में खरीद सकते हैं। वहीं इसी फोन का 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल आपको 3 हजार रु के ही डिस्काउंट के साथ 34,999 रु में मिल सकता है।
15 फरवरी तक डिस्काउंट उपलब्ध
जैसा कि ऊपर बताया गया है यह छूट 15 फरवरी तक ही इन मॉडलों पर उपलब्ध रहेगी। या फिर इस ड्यू डेट से पहले जब तक स्टॉक है तब तक आपको डिस्काउंट मिलेगा।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications