नई दिल्ली, सितंबर 5। स्मार्टफोन की इंडस्ट्री में पिछले 2 साल में बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिले है। मार्केट में बहुत सारे स्मार्टफोन लॉन्च हुए है। इसके साथ ही स्मार्टफोन के कीमतों में भी वृद्धि देखने को मिली है। देश में स्मार्टफोन का उपयोग करने वाले बहुत सारे लोग स्मार्टफोन की कीमतों के बढ़ने से नाराज तो हुए है। लेकिन ये नाराजगी अभी और बढ़ने वाली है क्योंकि देश में एक बार फिर स्मार्टफोन की कीमती में इजाफा होने वाला है। इसके साथ ही मेड इन इंडिया स्मार्टफोन की भी कीमतें बढ़ेगी।
भारत में अब फिर से स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने वाली है
भारत में अब फिर से स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने वाली है। पीटीआई के अनुसार, देश में स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा की वजह सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम (सीबीआईसी) की तरफ से एक आदेश जारी कर बताया जा रहा है। जिसमे कस्टम ड्यूटी चार्ज को बढ़ाने जाने की बात कही गई है। आपको बता दे कस्टम ड्यूटी स्मार्टफोन में बस नही बल्की स्मार्टफोन में उपयोग होने वाले बहुत पार्ट्स पर भी लगेगी। भारत के अपेक्स इनडायरेक्ट टैक्स के आदेश के मुताबिक मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाले कम्पोनेंट्स पर कस्टम ड्यूटी अप्लाई की जा सकती है। स्मार्ट डिस्प्ले और बैक फ्रेम पर 10 प्रतिशत तक टैक्स में वृद्धि हो सकती है और एंटेना पिंस, पावर बटन व अन्य उपकरण में 5 प्रतिशत तक कस्टम ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है।
महंगे होंगे मेड इन इंडिया स्मार्टफोन
अपेक्स इनडायरेक्ट टैक्स ऑफ इंडिया ऑर्डर के अनुसार, सबसे अधिक मेड इन इंडिया स्मार्टफोन को झटका लगेगा। देश के बाहर से फोन के पार्ट्स मांगा कर देश में असेंबल करने वाले फोन निर्माता को सबसे अधिक भार पड़ने वाला है। मोटे तौर पर जो पुर्जे स्मार्टफोन में लगते है। वो अब महंगी कीमत में आयेंगे।
इन मोबाइल पार्ट्स पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज
सीबीआइसी के मुताबिक स्मार्टफोन डिसप्ले में फिट होकर आने वाले सिम ट्रे, एंटेना पिन, स्पीकर नेट, पावर की, बैटरी कंपार्टमेंट, स्लाइडर स्विच, सेंसर्स, पावर, स्पीकर्स, फिंगरप्रिंट, वॉल्यूम फ्लेक्सिबल प्रिंटेड सर्किट्स (एफपीसीएस) तथा मेटल व प्लास्टिक बैक सपोर्ट फ्रेम पर 15 प्रतिशत की ड्यूटी लगेगी।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications
