नई दिल्ली। एनएक्सपी सेमीकंडक्टर ने घोषणा करते हुए कहा कि उसने अपने अल्ट्रा-वाइडबैंड (यूडब्ल्यूबी) चिप को नए ऑटोमोटिव इंटिग्रेटेड सर्किट (यूडब्ल्यूबीआईसी) के साथ जोड़ा है, जो स्मार्टफोन को कार की चाबी में बदल सकता है। इस तकनीक को यूडब्ल्यूबी-वाली कारों, मोबाइल और अन्य स्मार्ट डिवाइस के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से डिजाइन किया गया है। इसके बाद कार यह जान पाएगी की उसका मालिक कहां है।

फोन से कंट्रोल कर सकेंगे कार
उपभोक्ता अपनी जेब या बैग में रखे अपने फोन से कारों को खोल और शुरू कर सकते हैं और स्मार्टफोन के माध्यम से सुरक्षित पार्किं ग का आनंद ले सकते हैं। एनएक्सपी इंडिया के वाइस प्रेजिडेंट और इंडिया कंट्री मैनेजर संजय गुप्ता ने एक बयान में कहा कि आज हम मोटर वाहन और स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी का एक तेजी से मेल देख रहे हैं, जो पूरी तरह से स्मार्ट गतिशीलता के अवसरों की एक पूरी नई दुनिया को अनलॉक कर रहा है।
इन डिवाइस से भी सुरक्षित हो जाती है कार
अपने कार में स्टियरिंग लॉक, गियर लॉक, इग्निशन लॉक, डिक्की लॉक, एक्स्ट्रा डोर लॉक जैसे डिवाइस लगवाएं। ये डिवाइस सस्ते दामों में मिल जाते हैं। इनकी खासियत यह भी है कि इन्हें आसानी से लॉक और अनलॉक किया जा सकता है और इंस्टॉल करना भी आसान है।
जीपीएस ट्रैकर भी लगवा सकते हैं
कार में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगवाएं। इससे हर समय कार की लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। जीपीएस ट्रैकर ऐसी जगह लगवाएं, जहां ये छुपा रहे, ताकि चोरी होने पर चोर इसे गाड़ी से निकाल न पाए।
एंटी थेफ्ट डिवाइस भी अच्छा विकल्प
गाड़ी में एंटी थेफ्ट डिवाइस जैसे अलार्म सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, इंजन इम्मोबिलाइजर सिस्टम भी लगवा सकते हैं।
सुरक्षित जगह करें पार्क
इसके अलावा कार को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा सुरक्षित जगह में पार्क करें। कार कभी सुनसान जगह पार्क न करें। कार ऐसी जगह पार्क करें जहां सीसीटीवी कैमरा लगा हो या फिर उस जगह चहल-पहल हो या चौकीदार की व्यवस्था हो।
यह भी पढ़ें : कार लोन : खरीदने से पहले जानें ब्याज और किस्त
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
