
2000 Rupees Note : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के 2000 रूपये के नोट को चलन से वापस लेने के निर्णय की घोषणा के बाद से देश भर में स्मार्टफोन रिटेल विक्रेताओं की बिक्री में इजाफा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मोबाइल को लेकर पूछताछ में भारी इजाफा दर्ज किया गया है।
कुछ रिटेल विक्रेताओं ने मुख्य रूप से कैश ट्रांजेक्शन के जरिए बिक्री में 10 फीसदी से 11 फीसदी का इजाफा दर्ज किया है। वही, कुछ खुदरा विक्रेता भी अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए 2 हजार रु के नोट से खरीददारी को स्वीकार कर रहे हैं।
खुदरा विक्रेता ग्राहकों को लुभाने के लिए छुट की भी पेश कश कर रहे हैं। छुट से जुड़े हुए दुकाओं को दुकानों के सामने लगाएं जा रहे है। यह वजह भी हो सकती है कि नकद बिक्री में उछाल आया है।
20 मई को आरबीआई ने 2000 रूपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। आरबीआई ने आम जनता से 23 मई से लेकर 30 सितंबर तक बैंक में नोटों को जमा करने या फिर बदलने का आग्रह किया है।
रिटेल विक्रेताओं की तरफ से कहा गया है कि आरबीआई की घोषणा के बाद से उन्हें नोटों का इस्तेमाल करके स्मार्टफोन या अन्य इलेक्ट्रिक आइटम्स को खरीदने के बारे में लोग उनसे पूछताछ कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी दिल्ली के एक रिटेलर्स की तरफ से बताया गया है कि आरबीआई की घोषणा के बाद से हमने बिजनेस में लगभग 10 फीसदी से 11 फीसदी की बढ़ोतरी देखी है।
उन्होंने बताया कि यहां बढ़ोतरी की ट्रांजैक्शन में हुई हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही के समय में अधिकतर लेनदेन क्रेडिट कार्ड या बैंक फाइनेंस के माध्यम से होता है लेकिन पिछले हफ्ते से हमारे कैश काउंटर पर कैश फ्लो में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
