Small Saving Schemes Interest Rates: सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2025 तक छोटी बचत योजनाओं के लिए मौजूदा ब्याज दरों के लिए कोई बदलाव नहीं करने का ऐलान किया है। यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और अन्य डाकघर बचत योजनाएं पहले की तरह ही रिटर्न देती रहेंगी क्योंकि इनकी ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं होगा।

ये है लेटेस्ट ब्याज दरें (Small Saving Schemes Interest Rates April-June 2025)
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर 7.1% की ब्याज दर मिलती रहेगी। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) पर 7.7% की दर बनी रहेगी। सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) दोनों पर 8.2% की ब्याज दर बनी रहेगी। किसान विकास पत्र (KVP) 7.5% ब्याज दर के साथ 115 महीनों में मैच्योर होगी।।
सरकार हर तीन महीने में इन छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव करती है। इससे पहले आखिरी बार बदलाव जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में हुआ था जब कुछ दरों में बढ़त की गई थी। उदाहरण के लिए, तीन साल की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की दर 7% से बढ़कर 7.1% हो गई और सुकन्या समृद्धि योजना की दर 8% से बढ़कर 8.2% हो गई। हालांकि, अप्रैल 2024 के बाद से इसमें कोई और बदलाव नहीं हुआ है।
निवेशकों को मिली राहत (post office small savings schemes)
स्मॉल सेविंग स्कीम भारत में हाउसहोल्ड सेविंग का अहम ऑप्शन है। इन स्कीम्स में डिपॉजिटर्स को उनके पैसे पर तय ब्याज मिलता है। निवेशकों को इस निर्णय से राहत मिली है। खासकर वरिष्ठ नागरिकों और सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने वालों को, क्योंकि वे बिना किसी जोखिम के लगातार रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं। ये योजनाएं विशेष रूप से उन व्यक्तियों के लिए फायदेमंद हैं जो बाजार की अस्थिरता के जोखिम के बिना सुरक्षित निवेश विकल्प चाहते हैं।
यह लगातार पांचवीं तिमाही है जब छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वित्त मंत्रालय ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
ब्याज दरों में बदलाव न करने पर सरकार का फैसला छोटी बचत योजनाओं में निवेशकों को उतना ही रिटर्न मिलता रहेगा। इन दरों को बनाए रखकर, सरकार यह सुनिश्चित करते हैं कि ऐसे कम जोखिम वाले ऑप्शन की तलाश करने वालों लोग निवेश को बनाएं रखें।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
