Genus Power Infrastructures : ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (जीपीआईएल) के शेयर में 'खरीदारी' की सलाह दी है। जीपीआईएल पर ब्रोकरेज की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, यह 12 महीनों में मौजूदा स्तर से करीब 24 संभावित रिटर्न दे सकता है। इसके लिए टार्गेट 107 रुपये प्रति शेयर का रखा गया है। जबकि आज यह बीएसई पर 86.40 रु पर बंद हुआ है। अगर ये मौजूदा स्तर से 107 रु के टार्गेट तक जाता है तो यह आपको करीब 24 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

स्मॉल कैप पावर सेक्टर कंपनी
जीपीआईएल 2,217.33 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली एक स्मॉल कैप कंपनी है। ये एक बिजली क्षेत्र (पावर सेक्टर) की कंपनी है। इसके बीते 52 हफ्तों का शिखर 113.00 रु और निचला स्तर 58.20 रु रहा है।
निवेशकों को मालामाल बनाया
जीपीआईएल का शेयर 27 मार्च 2020 (कोरोना काल में इस दिन मार्केट सबसे नीचे गयी थी) से अब तक 544.8 फीसदी रिटर्न दे चुका है। उस दिन यह 13.40 रु पर था, जबकि आज यह 86.40 रु पर बंद हुआ। 544.8 फीसदी रिटर्न से इसने निवेशकों के 1 लाख रु को 6.44 लाख रु बना दिया है।

3 साल का रिटर्न
जीपीआईएल का शेयर 15 नवंबर 2019 को 23.45 रु पर था, जबकि आज यह 86.40 रु पर बंद हुआ। यानी इसने इस दौरान 268.44 फीसदी रिटर्न दिया है, जिससे निवेशकों के 2 लाख रु 5 लाख रु से भी अधिक बन गये हैं। वैसे पूरे 5 साल में इसने कोई खास फायदा नहीं कराया। ये शेयर बीते 5 सालों के दौरान केवल 40.26 फीसदी रिटर्न दे सका है।
जुलाई 1995 से रिटर्न
जीपीआईएल का शेयर 14 जुलाई 1995 को 1 रु पर था, जबकि आज यह 86.40 रु पर बंद हुआ। यानी इसने इस दौरान 8,540 फीसदी रिटर्न दिया है, जिससे निवेशकों के मात्र 50 हजार रु 47.70 लाख रु बन गये हैं। आज इसका शेयर मात्र 0.41 फीसदी रिटर्न के साथ बंद हुआ, जबकि बीते 5 दिनों में यह 1.05 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। इसके एक महीने का रिटर्न 10.70 फीसदी रहा है।

2022 में रिटर्न
इसने वैसे तो बीते 6 महीनों में निवेशकों को 5.63 फीसदी का नुकसान कराया है, मगर 2022 में अब तक यह 23 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसके बीते एक साल का रिटर्न रहा है 31.41 फीसदी। हालांकि ध्यान रहे कि इस कंपनी के शेयर खरीदना पूरे तरीके से आपका फैसला होगा। इक्विटी मार्केट के जोखिम को ध्यान में रख कर निवेश करें।
जानिए कंपनी की डिटेल
जीपीआईएल 40 करोड़ डॉलर के कैलाश ग्रुप का हिस्सा है। जीनस के दो बिजनेस डिविजन हैं, जो बिजली क्षेत्र के लिए नये और टिकाऊ सॉल्यूशन पेश करते हैं। इसका मीटरिंग सॉल्यूशन डिवीजन मल्टी-फंक्शनल सिंगल फेज और थ्री फेज मीटर, सीटी ऑपरेटेड मीटर, एबीटी और ग्रिड मीटर, डीटी मीटर, प्री-पेमेंट मीटर, स्मार्ट मीटर, नेट मीटर, एएमआई, एमडीएएस आदि जैसे बिजली मीटर की एक पूरी सीरीज ऑफर करता है। वहीं इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन एंड कॉन्ट्रैक्ट डिवीजन 420 केवी तक सब-स्टेशन निर्माण, ट्रांसमिशन और वितरण लाइनों को बिछाने, ग्रामीण विद्युतीकरण, स्विचयार्ड, नेटवर्क नवीनीकरण आदि जैसी टर्नकी बिजली परियोजनाओं का कार्य करता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
