नयी दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता अशोक लेलैंड दिसंबर में अपने कुछ संयंत्रों में 12 दिनों तक मैनुफैक्चरिंग ऑपरेशंस सस्पेंड रखेगी। चेन्नई स्थित अशोक लेलैंड ने दिसंबर में अपने कुछ संयंत्रों में वाहनों का उत्पादन न करने का फैसला किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज को दे दी। आपको बता दें कि अशोक लेलैंड ने यह फैसला बिक्री के साथ अपने उत्पादन का तालमेल बैठाने के लिए नॉन-वर्किंग डेज यानी गैर-कार्य दिवसों की घोषणा की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी गयी जानकारी के अनुसार अशोक लेलैंड ने अपने उत्पादों की बाजार मांग के अनुरूप उत्पादन करने के लिए दिसंबर के महीने में कुछ संयंत्रों में 2 से 12 दिनों तक गैर-कार्य दिवस रखने की बात कही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑटो सेक्टर में चल रही मंदी को देखते हुए अशोक लेलैंड जुलाई से हर महीने में लगातार अपने उत्पादन में कटौती कर रही है। बिक्री से ज्यादा उत्पादन होने पर कंपनी की बाजार में आपूर्ति बढ़ जाती है और फिर अपने स्टॉक को निबटाने के लिए कंपनी को वाहनों पर छूट देनी पड़ती है। इसी से बचने के लिए कंपनियाँ अपना उत्पादन ही कम कर देती हैं।

पहले भी बंद रखे हैं प्लांट
यह पहली बार नहीं है जब अशोक लेलैंड अपने प्लांट्स में उत्पादन बंद रखने जा रही है, बल्कि कंपनी ने जुलाई में अपना पंतनगर संयंत्र 9 दिनों के लिए बंद रखा था। इसके बाद अगस्त में अशोक लेलैंड ने 10 नॉन-वर्किंग डेज की घोषणा की। इसके बाद सितंबर में अशोक लेलैंड ने अपने संयंत्रों में 5 से 18 दिनों तक उत्पादन रोका, जबकि अक्टूबर में 2 से 15 और नवंबर में अपने अलग-अलग संयंत्रों में 12 दिनों तक उत्पादन नहीं किया। अशोक लेलैंड के अलावा और भी कई वाहन कंपनियाँ अपने प्लांट बंद रख चुकी हैं, जिनमें महिंद्रा और मारुति शामिल हैं।
नवंबर में घटी अशोक लेलैंड की बिक्री
हिंदुजा ग्रुप की अशोक लेलैंड का नवंबर में प्रदर्शन देखें तो साल दर साल आधार पर इसकी वाहन बिक्री 22 फीसदी लुढ़क गयी। नवंबर 2018 में 13,119 वाहनों के मुकाबले नवंबर 2019 में अशोक लेलैंड की 10,175 गाड़ियाँ ही बिकीं। इनमें कंपनी मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनो की बिक्री 36 फीसदी घट कर 5,321 इकाई और हल्के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 4 फीसदी फिसल कर 4,209 इकाई रह गयी। कंपनी की कुल नवंबर बिक्री में घरेलू स्तर 25 फीसदी बिक्री घटी।
यह भी पढ़ें - गुड न्यूज! यूपीआई के जरिये निकाल सकेंगे एटीएम से पैसे, जानिये भला कैसे
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications