नई दिल्ली, अक्टूबर 7। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को सोने के दाम ऊपर चढ़े हैं। आज 7 अक्टूबर को सोना फिर से महंगा हुआ है। हालांकि आज सोने की कीमतों में हल्की ही बढ़त दर्ज की गयी है। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी ऊपर चढ़े हैं, जिससे चांदी की कीमत 61500 रु के ऊपर पहुंच गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
7 अक्टूबर को सोने और चांदी के रेट
गुरुवार 7 अक्टूबर को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 40 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46845 रु से चढ़ कर 46885 रु पर पहुंच गया। हालांकि यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी करीब 9300 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 494 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 60584 रु से चढ़ कर 61078 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 40 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 46697 रु और 22 कैरेट वाला सोना 37 रु महंगा होकर 42947 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 30 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35164 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 24 रु चढ़ कर 27428 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोना और फेस्टिव सीजन
भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत पारंपरिक तौर पर लंबे समय से सोने की खरीदारी का पर्यायवाची माना जाता है। हाल के वर्षों में, हालांकि, विशेष रूप से महामारी फैलने के बाद, निवेश उद्देश्यों के लिए एक एसेट क्लास के रूप में डिजिटल सोने की बढ़ती प्राथमिकता के चलते एक बड़ा बदलाव आया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अस्थिर बाजारों के खिलाफ हेजिंग करते हुए डिजिटल सोना किसी के निवेश पोर्टफोलियो को मजबूत करने के सबसे सरल और सबसे सुरक्षित तरीकों में से एक है।
डिजिटल गोल्ड सोने के लिए बढ़िया
जब गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड) की बात आती है, तो आप उन्हें कैश के रूप में रिडीम कर सकते हैं। यदि आप त्योहारी सीजन में सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ईटीएफ या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि एसजीबी की लॉकइन अवधि 5 से 8 साल की होती है। बाकी डिजिटल गोल्ड में आप कम से कम 1 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications