नई दिल्ली, अगस्त 3। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गयी है। मगर सोने के उलट आज चांदी और भी सस्ती हो गयी। आज आई गिरावट से चांदी का दाम 67500 रु के करीब आ गए हैं। इस समय सोने के रेट 48000 रु के ऊपर चल रहे हैं। बीते दिनों सोने की कीमत 48000 रु के नीचे आ गयी थी। आगे देखें सोने-चांदी की ताजा कीमत।
03 अगस्त के रेट
मंगलवार को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गयी है। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 10 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48034 रु से गिर कर 48044 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 364 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 67906 रु से गिर कर 67542 रु पर आ गए।
बाकी कैरेट सोने का रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 10 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47852 रु और 22 कैरेट वाला सोना 9 रु महंगा होकर 44008 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 7 रु पहुंच गया और यह प्रति 10 ग्राम 36033 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 6 रु चढ़ कर 28106 रु पर आ गया।
ये हैं आपके शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
बिल के साथ खरीदें जेवर
अगर आप सोने या चांदी के जेवर खरीद रहे हैं, तो सुनार से उसका पक्का बिल जरूर लें। ज्वेलर की तरफ दिए जाने वाले इस बिल में आपके खरीदे गए सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है। इसलिए अगर आपके पास अपनी ज्वेलरी का बिल है तो सोना या चांदी बेचते समय उसका सही भाव बिना किसी मोलभाव के मिल जाएगा। अगर आपके पास इन जेवरों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा। इससे आपको नुकसान होगा।
24 और 22 कैरेट गोल्ड
24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications