नई दिल्ली, नवंबर 30। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को सोने के दामों में मामूली गिरावट आई है। आज 30 नवंबर को सोना एक बार फिर से सस्ता हुआ है। सोने का रेट 48100 रु के करीब हैं। मगर आज सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 62000 रु के करीब आ गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
30 नवंबर को सोने और चांदी के रेट
मंगलवार 30 नवंबर को सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 10 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48124 रु से गिर कर 48104 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8000 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 1038 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 63046 रु से गिर कर 62008 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 10 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47921 रु और 22 कैरेट वाला सोना 10 रु सस्ता होकर 44072 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 7 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36086 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 6 रु गिर कर 28147 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
जानिए क्या होता है 24 कैरेट गोल्ड
24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है।
जानिए क्या होता है 22 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: शनिवार को भी सोने के दाम में गिरावट जारी! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट क्या है

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव, जानिए 9 जुलाई को क्या है 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 10 जुलाई को भी सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव! सोना अभी खरीदे या इंतजार करें?

Gold Price Today: रविवार को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 13 जुलाई को चांदी के कीमत में भयंकर गिरावट! खरीदने से पहले जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Multi Asset Fund: Market Crash में भी बचाएगा पैसा? समझें Multi Asset Allocation Fund का पूरा खेल

Silver Price Today: चांदी खरीदने का मौका! आज ₹10,000 प्रति किलो तक गिरे दाम, देखें नया रेट

Chabahar Port पर खतरा? भारत के Trade, Oil और Strategic Interests पर कितना पड़ेगा असर?

EPFO: 15 जुलाई तक मिलेगा 8.25% ब्याज? ईपीएफओ के 10 बड़े अपडेट जो हर कर्मचारी को जानने चाहिए

Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट

IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान



Click it and Unblock the Notifications