Trade Setup For Friday: आज सुबह से गिफ्ट निफ्टी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। सुबह करीब 8 बजे गिफ्ट निफ्टी करीब 55 अंक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं रात में अमेरिकी शेयर बाजारों सहित अन्य वैश्चिक बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। ऐसे में जानकारों का मानना है कि भारत के शेयर में आज दबाव के साथ शुरुआत हो सकती है।
एफआईआई और डीआईआई डेटा के कल के आंकड़ों से पता चलता है कि यह लोग शुद्ध बिकवाल थे। कल निफ्टी 50 और सेंसेक्स में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मंदी के साथ कारोबार बंद हुआ। निफ्टी 50 कल 19,750 अंक के नीचे बंद हुआ, वहीं सेंसेक्स 550 अंक से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

सेबी रजिस्टर्ड एनालिस्ट वीएलए अंबाला के अनुसार जो कारण भारत के शेयर बाजार पर दबाव डाल रहे हैं वह हैं उच्च मुद्रास्फीति, भू-राजनीति और डॉलर और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें। इससे घरेलू शेयर बाजार की धारणा पर दबाव जारी रखा है। हाल ही में कनाडा और भारत के मामले अब और तनावपूर्ण होते जा रहे हैं, इसका असर भी शेयर बाजार पर पड़ रहा है।
सेबी रजिस्टर्ड एनालिस्ट वीएलए अंबाला ने आज इंट्राडे और स्विंग ट्रेडिंग के लिए कुछ शेयरों की सिफारिश की है।
सैल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स: 385 रु से 394 रु की रेंज के ऊपर खरीदना अच्छा लगता है और 360 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 430 रु से 465 रु का लक्ष्य रखा जा सकताहै।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: 570 रु से 576 रु रेंज में खरीदारी की जा सकती है। वहीं 530 रु के स्टॉप लॉस के साथ 590 रु से 650 रु के लक्ष्य की उम्मीद रखी जा सकत है।
टीसीएस: टीसीएस को 3480 रु से 3520 रु के दायरे में खरीदा जा सकता है और 3400 रुपये का स्टॉपलॉस रखा जा सकता है। इस शेयर में 3600 रु से 3650 रु तक के टारगेट मिल सकते हैं।
नोट: यहां पर शेयरों के बारे में जानकारों की राय को बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications