SIR Update Online; SIR Form Mistakes: देश के 12 राज्यों में मतदाता सूची का शुद्धीकरण करने का अभियान यानी एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की प्रक्रिया चलाई जा रही है। SIR अभियान के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए फॉर्म भरना जरूरी है।
हालांकि, जल्दबाजी या जानकारी की कमी से की गई छोटी-मोटी गलतियां फॉर्म रिजेक्ट करा सकती हैं या Representation of the People Act, 1950 के तहत एक साल की जेल और जुर्माने का कारण बन सकती हैं।

चलिए जानते हैं कि SIR फॉर्म को भरते समय किन 5 आम गलतियों से बचना चाहिए जिससे आप जुर्माना से बच सकते हैं...
दो जगहों से फॉर्म भरना
अगर आप गलती से दो अलग-अलग जगहों (जैसे पैतृक गांव और वर्तमान निवास) से फॉर्म जमा कर देते हैं, तो आपका नाम दो जगह दर्ज हो जाता है। यह अपराध माना जाता है और सेक्शन 31 के तहत 1 साल की जेल या भारी जुर्माना लग सकता है। हमेशां एक ही स्थान का चयन करें।
गलत या अधूरी व्यक्तिगत जानकारी भरना
जन्मतिथि, आधार नंबर (वैकल्पिक), मोबाइल नंबर, पिता/पति का नाम या पता गलत भरने से फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है। इससे वोटर आईडी में डुप्लिकेट एंट्री हो सकती है। सभी डिटेल्स को सत्यापित दस्तावेजों से मैच करें।
डिक्लेरेशन में झूठा बयान देना
फॉर्म के अंत में घोषणा वाले हिस्से में गलत जानकारी (जैसे गलत पता या नाम) देना सीधे अपराध है। इससे जेल और जुर्माने की सजा हो सकती है। हमेशा सच्चाई से भरें और BLO की सलाह लें।
फॉर्म को समय पर जमा न करना
SIR की तय डेडलाइन (जैसे दिसंबर 2025 तक) के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं होता। इससे नाम वोटर लिस्ट से कट सकता है या लेट फीस लग सकती है। BLO के माध्यम से जल्दी जमा करें।
गलत जानकारी भरने के बाद सुधार न करना
अगर फॉर्म में कोई त्रुटि हो गई है, तो तुरंत BLO से संपर्क न करें या Form-7 न भरें, तो समस्या बढ़ जाती है। गलती पकड़े जाने पर जुर्माना लग सकता है। ऑनलाइन पोर्टल या BLO से 5 मिनट में एडिट करें।
इन गलतियों से बचने के लिए फॉर्म भरने से पहले सभी दस्तावेज चेक करें और BLO की मदद लें। अधिक जानकारी के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट (voters.eci.gov.in) पर जाएं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
