नई दिल्ली, जून 22। भारत में रिटायरमेंट की आयु आमतौर पर 60 मानी जाती है और लोग इसी आयु को ध्यान में रखते हुए रिटायरमेंट के लिए बचत करते हैं। हालाँकि कोई चाहे तो पहले भी रिटायर हो सकता है, बशर्ते उसने अपने बाकी जीवन के लिए पर्याप्त बचत की हो। टैक्स और निवेश जानकारों के मुताबिक अगर कोई जल्दी रिटायर होना चाहता है, तो उसे जल्द से जल्द निवेश शुरू करना होगा। उम्र के हिसाब से देखा जाए तो कम से कम 25 साल की उम्र से ही निवेश की शुरुआत करनी होगी। निवेश के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी (व्यवस्थित निवेश योजना) बेस्ट है। इससे छोटे मासिक निवेश से बड़ी राशि जमा करने में मदद मिलती है। लेकिन, निवेश लंबी अवधि के लिए होना चाहिए। यहां हम आपको बताएंगे कि आपको 50 साल की आयु में 10 करोड़ रु का फंड तैयार करने के लिए हर महीने कितनी एसआईपी करनी होगी।
फाइनेंशियल अनुशासन है जरूरी
एक्सपर्ट बताते हैं कि 50 साल की आयु तक 10 करोड़ रु का रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए वित्तीय अनुशासन की आवश्यकता होगी। दूसरी बात आपको करियर के शुरुआत में ही निवेश योजना बनानी होगी। यदि कोई व्यक्ति 50 वर्ष की आयु तक रिटायर होना चाहता है, तो उसे 25 वर्ष की आयु से ही रिटायरमेंट फंड के लिए निवेश शुरू करना होगा।
कैसे करें निवेश
25 साल की आयु में जो व्यक्ति कमाना शुरू कर रहा होगा उसके लिए एक साथ बड़ी राशि निवेश करना संभव नहीं होगा। इसलिए ऐसे निवेशक के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी सबसे बेहतर विकल्प होगा, क्योंकि यह बूंद-बूंद से समुद्र तैयार करने वाली कहावत पर फिट बैठता है। आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करते रहिए। लंबे समय में एक बड़ा फंड तैयार हो जाएगा।
हर साल बढ़ाएं निवेश
केवल एसआईपी से 50 साल की आयु पर 10 करोड़ रु के महत्वाकांक्षी निवेश लक्ष्य को नहीं पूरा किया जा सकता। म्यूचुअल फंड एसआईपी लंबी अवधि में सालाना 12-15 फीसदी रिटर्न देता है। इसलिए जानकार सलाह देते हैं कि आपको हर साल अपनी एसआईपी में 10 प्रतिशत का इजाफा करना होगा। हर साल आपकी इनकम में कुछ बढ़ोतरी होगी। इसी हिसाब से आप मासिक एसआईपी में हर साल 10 प्रतिशत की वृद्धि करें।
कितना करना होगा निवेश
म्यूचुअल फंड एसआईपी कैलकुलेटर के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति 50 साल की आयु तक 10 करोड़ रु का फंड तैयार करने के लिए 25 साल की उम्र में 12 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न मान कर एसआईपी शुरू करता है तो उसे मासिक आधार पर लगभग 26,000 रु का निवेश करना होगा। इतना निवेश तब करना होगा जब वे हर साल एसआईपी में 10 फीसदी की बढ़ोतरी करेगा।
इस तरह करना होगा कम निवेश
यदि कोई निवेशक 25 वर्ष की आयु में 10 करोड़ रु के फंड का निवेश लक्ष्य रखते हुए 12 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न मानकर एसआईपी शुरू करता है, लेकिन हर साल एसआईपी में 15 प्रतिशत राशि बढ़ाता है, तो वे 14,750 रु की शुरुआती मासिक एसआईपी से ही 10.02 करोड़ रु का फंड तैयार कर सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications