नई दिल्ली, अगस्त 11। एक नियोबैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म जुपिटर ने निवेश सेक्टर में प्रवेश किया है। साथ ही इसने एक नो-पेनल्टी व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) की पेशकश भी की है, जिसके तहत यदि किसी यूजर का बैंक बैलेंस कम है, तो नई सुविधा के अनुसार एसआईपी मैंडेट अपने आप स्किप हो जाएगा। यानी खाते से पैसे काटने की प्रोसेस स्किप हो जाएगी। जुपिटर ने कहा कि वर्तमान में, इस व्यवस्था के बिना, बैंक आम तौर पर 250 रुपये से 750 रुपये के बीच तब जुर्माना वसूलते हैं, जब एसआईपी करने वाले खाते में अपर्याप्त बैंक बैलेंस हो।
लो बैलेंस के कारण लगता है जुर्माना
लो बैलेंस के कारण एसआईपी ऑटोपे कमांड विफल हो जाता है और बैंक इसके लिए 750 रु तक चार्ज लेते हैं। मगर जुपिटर की नयी फैसिलिटी से कोई चार्ज नहीं लगेगा। इस एसआईपी को 'नो-पेनल्टी एसआईपी' नाम दिया गया है। बता दें कि पिछले 10 दिनों में, कंपनी ने लगभग 25,000 यूजर्स के जुड़ने का दावा किया है।
किसे मिलेगा बेनेफिट
जुपिटर की नयी सुविधा वर्तमान में केवल मौजूदा म्यूचुअल फंड खाताधारकों के लिए उपलब्ध होगी। मगर कुछ ही हफ्तों में नए यूजर्स भी इस विकल्प का लाभ उठा सकेंगे और लो बैलेंस होने पर एसआईपी ऑटोपे कमांड विफल हो जाने पर भी चार्ज देने से बच सकेंगे।
जुपिटर की वैल्यू
जुपिटर की अंतिम मूल्य लगभग 70 करोड़ डॉलर थी। सिकोइया कैपिटल, नुबैंक, मिरे एसेट्स वेंचर और 3वन4 कैपिटल इसके समर्थक के रूप में शामिल हैं। यह अब पेटीएम मनी और ग्रो से मुकाबला करेगी जो म्यूचुअल फंड में प्रत्यक्ष निवेश की पेशकश भी करते हैं।
एसआईपी सेट करना भी आसान
जुपिटर ने आगे कहा कि कोई यूजर जुपिटर के प्लेटफॉर्म पर सिंगल स्वाइप से एसआईपी सेट कर सकता है। यदि उपयोगकर्ता महीने के लिए अपने एसआईपी भुगतान को छोड़ना चाहता है या एसआईपी को पूरी तरह से रद्द करना चाहता है, तो यह केवल एक स्वाइप से भी किया जा सकता है।
इस तरह मिलेगा एक्स्ट्रा रिटर्न
डायरेक्ट म्यूचुअल फंड में निवेश करके, उपयोगकर्ता हर साल कमीशन शुल्क में 1.5% तक की बचत कर सकते हैं। वरना ये पैसा रेगुलर म्यूचुअल फंड के लिए कमीशन के रूप में भुगतान किया जाता। जुपिटर प्लेटफॉर्म द्वारा कोई कमीशन नहीं लिए जाने के कारण, उपयोगकर्ता अपने म्यूचुअल फंड निवेश पर अतिरिक्त रिटर्न अर्जित करेंगे, और इस तरह, समय के साथ अधिक से अधिक धन हासिल करेंगे। जुपिटर की म्यूचुअल फंड निवेश यात्रा की शुरुआत पर टिप्पणी करते हुए, फर्म में बिजनेस हेड ऑफ इन्वेस्टमेंट्स, पृथ्वी राज तेजवथ ने कहा कि हम मानते हैं कि अपनी एसआईपी के लिए अनुशासित होना युवा निवेशकों के लिए पैसा बनाने का एक शानदार तरीका है। बैंकिंग और निवेश के लिए एक प्लेटफॉर्म जुपिटर ने बैंक खाते में कम बैलेंस के कारण एसआईपी पर किसी भी शुल्क को हटा दिया है। जब आपका बैलेंस कम हो तो हमारा नो-पेनल्टी एसआईपी ऑटो-स्किप हो जाता है, इसलिए आप पर कभी भी अपने म्यूचुअल फंड निवेश पर चूकने का शुल्क नहीं लिया जाता है। इसके अलावा, अगर उपभोक्ता वर्किंग डेज में दोपहर 2 बजे से पहले निवेश करना चुनते हैं, तो उन्हें एनएवी (नेट एसेट वैल्यू) भी मिल सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications