Systematic investment plan (SIP) म्यूचुअल फंड में निवेश का बहुत ही अच्छा तरीका है। अगर लम्बे समय तक इसे इस्तेमाल किया जाए तो इसके बहुत ही ज्यादा फायदे मिलते हैं। हालांकि लोग इसका तब इस्तेमाल शुरू करते हैं, जब एसआईपी से ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद कम होती है। वहीं इसका लोग आमतौर पर उस वक्त इस्तेमाल बंद कर देते हैं, जब यह ज्यादा फायदा दे सकती है। आइये जानते हैं कि क्या इस वक्त सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) या कहें तो सिप कितना फायदा करा सकती है।

सिप निवेश का सबसे अच्छा तरीका
अगर म्यूचुअल फंड में निवेश करना है, तो सिप पैसे लगाने का सबसे अच्छा तरीका है। सिप माध्यम से पैसे लगाने में निवेश की सबसे अच्छी एवरेजिंग हो जाती है। एवरेजिंग से मतलब है कि म्यूचुअल फंड स्कीम की एनएवी ऐसे में कम और ज्यादा रेट दोनों पर खरीद होती है। इस पूरी खरीद का एवरेज इसलिए अच्छा हो जाता है कि क्योंकि यह सभी रेट पर खरीदा गया होता है।
कब देती है सिप ज्यादा फायदा
म्यूचुअल फंड में सिप का अगर सबसे ज्यादा फायदा उठाना है तो इसका इस्तेमाल गिरावट के दौर में करना चाहिए। ऐसा समय आजकल चल रहा है। शेयर बाजार तेजी से ऊपर जा रहा है, और फिर उसी तेजी से वापस भी आ जाता है। ऐसे में अगर एसआईसी शुरू की जाए तो उसकी एवरेजिंग बहुत ही अच्छी हो सकती है। वहीं अगर चढ़ते हुए शेयर बाजार में सिप शुरू की जाए तो एवरेजिंग तो होती है, लेकिन निवेश का एवरेज रेट बहुत ज्यादा नीचे नहीं आता है। ऐसे में आजकल का समय सिप शुरू करने के लिए सबसे अच्छा हो सकता है।

जानिए सिप के प्रमुख नियम
ज्यादातर म्यूचुअल फंड 1000 रुपये से सिप माध्यम से निवेश की सुविधा देते हैं। हालांकि अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। एक बार सिप शुरू हो जाने के बाद सिप राशि को कम या ज्यादा भी किया जा सकता है। ऐसा करने में कोई पेनाल्टी भी नहीं लगती है। इसके अलावा सिप को लेकर कोई समय सीमा भी नहीं है। यानी इसे कभी शुरू कराया जा सकता है और कभी भी बंद किया जा सकता है। वहीं अगर सिप माध्यम से निवेश बंद भी कर दिया जाए, तो जरूरी नहीं कि म्यूचुअल फंड की स्कीम से पूरा पैसा निकाला जाए। निवेश चाहते तो यह पैसा निकाले या निवेशित बना रहने दे सकता है। वहीं अगर चाहे तो थोड़ा पैसा निकाल कर बाकी पैसा निवेशित बना रहने दे सकता है। ऐसे में जाना जा सकता है कि सिप माध्यम निवेश के लिए क्यों अच्छा कहा जाता है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications