SIP Formula: आज के समय में निवेश के दर्जनों ऑप्शन हैं, लेकिन उनमें से SIP सबसे बेहतर विकल्प के तौर पर माना जा रहा है। दरअसल, SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के ज़रिए एक बड़ा फंड बनाना अब बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। हालांकि, कई लोगों को यह गलतफहमी होती है कि छोटे निवेश से कोई खास फायदा नहीं होगा, लेकिन यह धारणा सच्चाई से कोसों दूर है।
सच्चाई यह है कि यदि आप रोज़ाना सिर्फ 100 रुपये की बचत करते हैं, तो कंपाउंडिंग की शक्ति की मदद से आप आसानी से करोड़ों रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए मोटी रकम लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।
सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) कई तरह के फायदे देता है, जिसमें सबसे अहम है छोटी रकम से शुरुआत करने की सहूलियत। कई फंड हाउस निवेशकों को 100 रुपये जितनी कम राशि से भी निवेश आरंभ करने की अनुमति देते हैं। SIP में लंबी अवधि का निवेश बेहद लाभदायक होता है, क्योंकि इसमें कंपाउंडिंग का बेजोड़ फायदा मिलता है। इसका सीधा अर्थ है कि आपके मूल निवेश के साथ-साथ उसपर मिले ब्याज पर भी आपको रिटर्न मिलता है।

लेकिन सवाल है कि 100 रुपये के डेली निवेश से करोड़पति बनने में कितने साल लगेंगे और इसके लिए कौनसा फॉर्मूला अपनाना पड़ेगा। तो चलिए पूरा कैलकुलेशन समझते हैं...
हर दिन 100 रुपये की SIP पर कितने साल में बनेगा 1 करोड़ रुपये का फंड?
यदि आप रोज़ाना 100 रुपये की SIP करते हैं तो इसका मतलब है कि आप पूरे महीने में 3000 रुपये किसी भी फंड में जमा करते हैं। चूंकि आम तौर पर SIP में 12-15 फीसदी का सालाना रिटर्न मिलता है यानी 12-15 फीसदी CAGR से निवेशिता राशि बढ़ता है। ऐसे में 12 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से देखें तो 30 साल तक किए गए निवेश पर आपको 1,58,49,569 रुपये का अनुमानित रिटर्न मिलेगा और इस पूरे अवधि में आपके द्वारा निवेशित राशि 18 लाख रुपये होगा। यानी 30 साल में आपके पास लगभग 1,76,49,569 रुपये का कॉर्पस होगा।
म्यूचुअल फंड में निवेश का क्या है तरीका?
म्यूचुअल फंड में निवेश के दो मुख्य तरीके हैं: सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) और लंपसम, यानि एकमुश्त निवेश। जिनके पास एक साथ बड़ी रकम नहीं होती, उनके लिए SIP बेहतरीन है, जहां वे हर महीने छोटी राशि जमा करके बड़ा फंड बनाते हैं। अहम बात यह है कि SIP और लंपसम दोनों के लिए अधिकतर म्यूचुअल फंड की सालाना ब्याज दरें अलग-अलग हो सकती हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
