नई दिल्ली, जनवरी 9। हर आदमी अमीर बनना चाहता है। आमतौर पर अपने देश में अमीर का मतलब करोड़पति से माना जाता है। ऐसे मे अगर आपके मन में भी करोड़पति बनने की तमन्ना हो तो यहां पर इस बात की जानकारी ले सकते हैं, कि कितने रुपये महीने का निवेश करोड़पति बना सकता है। म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका सिप का होता है। यह लगभग वैसा ही होता है जैसा कि बैंक या पोस्ट ऑफिस में आरडी का होता है। ऐसे में अगर आप केवल 1000 रुपये महीना ही बचा सकते हैं, तो जानिए कैसे करोड़पति बना जा सकता है।
पहले जानिए क्या होती है म्यूचुअल फंड में सिप
म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को शार्ट में सिप कहा जाता है। यह एक निवेश का तरीका है। यह काफी कुछ बैंक और पोस्ट ऑफिस की आरडी की तरह होता है। लेकिन इसमें कई और खूबियां होती हैं। इसमें निवेश बीच में घटाया या बढ़ाया जा सकता है। यह कितने ही समय के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा भी अन्य कई फायदे सिप माध्यम से निवेश में मिलते हैं।
अब जानिए कैसे 1000 रुपये महीने की सिप से बन सकते हैं करोड़पति।
ऐसे बनेंगे 1000 रुपये की सिप से करोड़पति
अगर आप केवल 1000 रुपये महीने का निवेश कर सकते हैं, तो भी आप करोड़पति बन सकते हैं। हालांकि कम निवेश होने के कारण आप के करोड़पति बनने में समय थोड़ा ज्यादा लगेगा। अगर आप किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 1000 रुपये का निवेश शुरू करें तो आप 33 साल में करोड़पति बन सकते हैं। यहां पर माना जा रहा है कि आपकी म्यूचुअल फंड स्कीम हर साल लगातार 15 फीसदी का रिटर्न दे।
15 फीसदी का रिटर्न पढ़कर अगर आपको लग रहा हो कि ऐसा संभव नहीं है, तो इस खबर के अंत में उन टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीम की लिस्ट दी जा रही है, जिन्होंने पिछले 5 साल में औसतन 25 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।
- 1000 रुपये महीने का निवेश म्यूचुअल फंड में शुरू करें
- इस म्यूचुअल फंड का स्कीम का रिटर्न औसतन 15 फीसदी रहे
- यह निवेश 33 साल तक चलता रहे
- तैयार हो जाएगा 1.1 करोड़ रुपये का फंड
- आपका कुल निवेश होगा 3.96 लाख रुपये
- रिटर्न के रूप में मिलेगा 1.06 करोड़ रुपये
अब जानिए 1000 रुपये महीना कैसे जल्द बनाएगा करोड़पति
अगर आप को लगता है कि करोड़पति बनने के लिए 33 साल का समय ज्यादा है, तो दूसरा तरीका भी अपना सकते हैं। यह तरीका है हर साल निवेश बढ़ाने का। यानी आप निवेश 1000 रुपये का ही शुरू करें। बाद में हर साल आप अपने निवेश को 10 फीसदी बढ़ाते जाएं। यानी पहले साल निवेश 1000 रुपये से शुरू करें। अगर साल इस निवेश को 1100 रुपये महीने का कर दें। इसके बाद के सालों में भी ऐसे ही बढ़ाते जाएं। अगर आप निवेश की यह रणनीति अपनाते हैं, तो आप 29 साल में ही करोड़पति बन सकते हैं। यानी पहले की स्कीम से 4 साल पहले।
- म्यूचुअल फंड की अच्छी स्कीम में शुरू करें 1000 रुपये महीने की सिप
- इस निवेश को हर साल 10 फीसदी बढ़ाते जाएं
- इस निवेश पर हर साल औसतन मिले 15 फीसदी का रिटर्न
- 29 साल में तैयार हो जाएगा 1.13 करोड़ रुपये का फंड
- आपका कुल निवेश होगा 17.84 लाख रुपये का
- इस निवेश पर मिलेगा कुल मिलाकर 94.96 लाख रुपये का रिटर्न
जानिए थोड़ा और जल्द कैसे बनेंगे करोड़पति
अगर आप हर साल थोड़ा और निवेश बढ़ा सकते हैं तो आप और जल्द करोड़पति बन सकते हैं। यानी अगर आप रह साल अपना निवेश 20 फीसदी बढ़ा सकते हैं तो आप 23 साल में ही करोड़पति बन सकते हैं। यानी 33 साल की जगह केवल 23 साल में। इस प्रकार आप 10 साल पहले ही करोड़पति बन सकते हैं। आइये जानते हैं कि कैसे।
इसके लिए आपको अपना निवेश तो 1000 रुपये से ही शुरू करना होगा, लेकिन इसमें हर साल 20 फीसदी का इजाफा करना होगा। अगर आप ऐसा करेंगे तो काफी जल्द करोड़पति बन जाएंगे।
- म्यूचुअल फंड की अच्छी स्कीम में शुरू करें 1000 रुपये महीने की सिप
- इस निवेश को हर साल 20 फीसदी बढ़ाते जाएं
- इस निवेश पर हर साल औसतन मिले 15 फीसदी का रिटर्न
- 23 साल में तैयार हो जाएगा 1.16 करोड़ रुपये का फंड
- आपका कुल निवेश होगा 39.15 लाख रुपये का
- इस निवेश पर मिलेगा कुल मिलाकर 77.23 लाख रुपये का रिटर्न
अब जानिए थोड़ा और जल्द करोड़पति बनने का तरीका
अगर आप हर साल थोड़ा और निवेश बढ़ा सकते हैं तो आप और जल्द करोड़पति बन सकते हैं। यानी अगर आप रह साल अपना निवेश 25 फीसदी बढ़ा सकते हैं तो आप 20 साल में ही करोड़पति बन सकते हैं। यानी 33 साल की जगह केवल 20 साल में। इस प्रकार आप 13 साल पहले ही करोड़पति बन सकते हैं। आइये जानते हैं कि कैसे।
इसके लिए आपको अपना निवेश तो 1000 रुपये से ही शुरू करना होगा, लेकिन इसमें हर साल 25 फीसदी का इजाफा करना होगा। अगर आप ऐसा करेंगे तो काफी जल्द करोड़पति बन जाएंगे।
- म्यूचुअल फंड की अच्छी स्कीम में शुरू करें 1000 रुपये महीने की सिप
- इस निवेश को हर साल 25 फीसदी बढ़ाते जाएं
- इस निवेश पर हर साल औसतन मिले 15 फीसदी का रिटर्न
- 20 साल में तैयार हो जाएगा 1.16 करोड़ रुपये का फंड
- आपका कुल निवेश होगा 41.15 लाख रुपये का
- इस निवेश पर मिलेगा कुल मिलाकर 59.75 लाख रुपये का रिटर्न
अब जानिए 15-15-15 का प्लान
अगर आप 15 साल में करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको 15-15-15 का प्लान अपनाना पड़ेगा। इस निवेश प्लान के तहत आपको 15 साल तक हर माह 15000 रुपये का निवेश करना होगा। अगर इस निवेश पर 15 फीसदी का औसतन रिटर्न मिले, तो आपके पास 15 साल के बाद 1 करोड़ रुपये का फंड होगा।
- किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में शुरू करें 15000 रुपये महीने का निवेश
- यह निवेश 15 साल तक चलता रहे
- यहां पर औसतन हर साल मिले 15 फीसदी का रिटर्न
- 15 साल में तैयार हो जाएगा 1.02 करोड़ रुपये का फंड
- आपका कुल निवेश होगा 27 लाख रुपये
- रिटर्न के रूप में मिलेगा 74.53 लाख रुपये
अब आगे जानिए 25 फीसदी तक रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों के नाम
ये हैं टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीम
यहां पर दी जा रही म्यूचुअल फंड स्कीमों का 5 साल का रिटर्न बताया जा रहा है। इन म्यूचुअल फंड की रिटर्न की गणना 8 जनवरी 2022 की एनएवी के आधार पर की गई है।
- एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 25.64 प्रतिशत
- पीजीआईएम इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 25.56 प्रतिशत
- निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 25.55 प्रतिशत
- एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 25.42 प्रतिशत
- एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 25.13 प्रतिशत
- कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 24.87 प्रतिशत
- इनवेस्को इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 21.94 प्रतिशत
- एडलवाइस मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 21.86 प्रतिशत
- कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम : 21.11 प्रतिशत
- बड़ौदा मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 21.08 प्रतिशत
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
