बॉलिवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी का निधन हो गया है। मुंबई के अस्पताल में बप्पी लहरी ने अंतिम सांस ली है। वह 69 वर्ष के थे।
नई दिल्ली, फरवरी 16। बॉलिवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी का निधन हो गया है। मुंबई के अस्पताल में बप्पी लहरी ने अंतिम सांस ली है। वह 69 वर्ष के थे। बप्पी लाहिड़ी ने बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ी पारी खेली। उन्होंने अपने करियर में 500 से ज्यादा गानों को कंपोज किया। इंडस्ट्री में उन्हें बप्पी दा के नाम से भी जाना जाता था। लेकिन गानों के अलावा उन्हें अपनी सोने की जूलरी पहनने और गोल्ड प्रेम के लिए भी जाना जाता था। बप्पी लाहिड़ी इकलौते ऐसे सिंगर थे जो ढेर सारा सोना पहने नजर आते थे।

बप्पी लहरी अपने म्यूजिक के साथ-साथ सोना पहनने के अंदाज को लेकर भी जाने जाते थे। बप्पी दा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अमेरिकी पॉप स्टार एल्विस प्रेसली से काफी प्रभावित थे। प्रेसली अपने कॉन्सर्ट के दौरान सोने की चेन पहनते थे। बप्पी दा ने कहा था कि वह प्रेसली को देखकर सोचते थे कि जीवन में सफलता पाने के बाद वह भी अपनी अलग पहचान बनाएंगे। प्रेसली से प्रभावित होकर वह सोना पहनता थे और यह उनके लिए लिए काफी लकी था।
1 घंटे के लिए चार्ज करते थे 20 से 25 लाख रुपये
मिली जानकारी के मुताबिक बप्पी दा अपने पीछे 22 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं। वह हर फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपये चार्ज करते थे। वह 1 घंटे के लाइव परफॉरमेंस के 20 से 25 लाख रुपये चार्ज करते थे। बप्पी दा देश में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले लोगों में शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी सालाना कमाई 2.2 करोड़ रुपये थी। उनका पर्सनल इनवेस्टमेंट 11.3 करोड़ रुपये का था। बप्पी दा मुंबई में एक आलीशान घर में रहते थे जो उन्होंने 2001 में खरीदा था। अभी इसकी अनुमानित कीमत 3.5 करोड़ रुपये है। साथ ही उनके पास कारों का भी अच्छा खासा कलेक्शन था। उनके बेड़े में बीएमडब्ल्यू और ऑडी सहित पांच कारें थीं। उनके पास एक Tesla X कार भी थी जिसकी कीमत 55 लाख रुपये है।
सोना-चांदी का मानों भंडार हो
मिली जानकारी के मुताबिक बप्पी दा के पास 754 ग्राम सोना और 4.62 किलो चांदी थी। इस बात को अब करीब आठ साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके पास ये सोना बढ़ा ही होगा। खबर के मुताबिक बप्पी दा की पत्नी चित्रानी के पास 967 ग्राम सोना है और 8.9 किलोग्राम चांदी है। इसके अलावा उनके पास 4 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाले हीरे भी थे।
बप्पी दा को गिफ्ट मिला था सोने का चाय-सेट
बप्पी लाहिड़ी का गोल्ड प्रेम इतना ज्यादा था कि साल 2021 में धनतेरस के मौके पर उनकी पत्नी ने उन्हें सोने का चाय सेट गिफ्ट किया था। यह बप्पी दा ने इसलिए किया था क्योंकि उनके पास पहले से सोने की कई सारी अलग-अलग जूलरी थी। बप्पी लाहिड़ी ने इस बारे में बताया था कि 'मैंने पत्नी से धनतेरस पर मेरे लिए सोने का चाय सेट लाने को कहा था। मैंने एक सुंदर चाय सेट को कहीं देखा था और वो मुझे पसंद भी आया था। यही वजह है कि मुझ उन्होंने सोने का चाय सेट दिया है। हम धनतेरस के दिन सोना खरीदने को शुभ मानते हैं। हम हर साल इस परंपरा को जारी भी रखते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications