Sindhu and Ganga River: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल समझौता निलंबित कर दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। गंगा और सिंधु, एशिया की दो प्रमुख नदियां हैं, जो कई पहलुओं में अहम है। ये दोनों नदियों हिमालय से निकलती हैं, लेकिन दोनों की दिशा अलग-अलग है और बंटवारे के बाद देश भी अलग हो गए है। इनके बारे में आपको कुछ फैक्ट्स बताते हैं।

सिंधु नदी और गंगा नदी की कुल लंबाई (sindhu river and ganga river)
सिंधु नदी की कुल लंबाई लगभग 3,180 किलोमीटर है, जो इसे एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक बनाती है। यह तिब्बत के बोखार चू ग्लेशियर से निकलती है और पाकिस्तान होते हुए अरब सागर में मिलती है। इसका औसत जल प्रवाह 6,000 से 7,000 क्यूसेक प्रति सेकंड है। वहीं, गंगा नदी गंगोत्री ग्लेशियर से निकलकर यह नदी लगभग 2,525 किलोमीटर का सफर तय करती है और बंगाल की खाड़ी में मिलती है। इसका औसत जल प्रवाह 12,000 से 16,000 क्यूसेक प्रति सेकंड है, जो सिंधु से अधिक है।
सिंधु नदी और गंगा नदी का मार्ग
सिंधु नदी का मार्ग तिब्बत से निकलता है और ये भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब से होकर पाकिस्तान में प्रवेश करती है। इसका बेसिन क्षेत्र लगभग 1.16 मिलियन वर्ग किलोमीटर है, जो पाकिस्तान के अधिकांश हिस्से को कवर करता है। गंगा नदी उत्तराखंड से निकलकर उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से होकर बांग्लादेश में प्रवेश करती है, जहां इसे पद्मा के नाम से जाना जाता है। इसका बेसिन क्षेत्र लगभग 1.09 मिलियन वर्ग किलोमीटर है, जो भारत के कई राज्यों को कवर करता है।
ये हैं प्रमुख सहायक नदियां
सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदियां चिनाब, सतलुज, ब्यास और रावी हैं और गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदियां यमुना, घाघरा, कोसी, गंडक, सोन और चंबल है। सिंधु बेसिन क्षेत्र में लगभग 30 करोड़ लोग रहते हैं, जो सिंचाई, पीने के पानी और अन्य जरूरतों के लिए इस नदी पर निर्भर हैं और गंगा बेसिन क्षेत्र में लगभग 40 करोड़ लोग रहते हैं, जो कृषि, उद्योग और घरेलू इस्तेमाल के लिए इस नदी पर निर्भर हैं।
सिंधु नदी के किनारे पाकिस्तान के प्रमुख शहर जैसे कराची, हैदराबाद (सिंध), बहावलपुर और रहीम यार खान स्थित हैं। गंगा नदी के किनारे भारत के प्रमुख शहर जैसे ऋषिकेश, हरिद्वार, प्रयागराज, वाराणसी, पटना और कोलकाता स्थित हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications