Silver Price Today, 11 Dec: देश में शादियों के सीजन के बीच सोने और चांदी की भारी डिमांड के चलते इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को देश में जहां एक ओर सोने के भाव में कमजोरी आई, वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत उछलकर पहली बार प्रति किलोग्राम 2 लाख रुपये के ऊपर निकल गई।
आज चांदी का भाव (Silver Rate Today)
घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत में 2000 रुपये की तेजी दर्ज हुई। इसके साथ आज चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 2 लाख के ऊपर निकलते हुए 2,01,000 रुपये पर पहुंच गया।

5 दिन में 14000 रुपये उछला सिल्वर रेट
इस उछाल के साथ पिछले 5 दिन में चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम 14,000 रुपये की तेजी आई है। वहीं 11 दिन में 16000 की उछाल दर्ज हुई है। बीते दिन चांदी का भाव 9000 रुपये उछला था। इससे पहले 1 दिसंबर, 3 दिसंबर और 6 दिसंबर को चांदी के भाव में 3000-3000 रुपये की उछाल आई थी जबकि 9 दिसंबर को 1,000 रुपये की बढ़त दर्ज हुई थी। वहीं, 5 दिसंबर को 4000 रुपये और 8 दिसंबर को 1000 रुपये की कमजोरी दर्ज हुई थी।
प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव
दिल्ली, कोलकाता और मुंबई समेत लखनऊ, पटना, जयपुर और अन्य प्रमुख शहरों में आज प्रति 100 ग्राम चांदी की कीमत 20,100 रुपये है जबकि प्रति किलोग्राम 2,01,000 रुपये है। वहीं, चेन्नई और हैदराबाद में प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 2,09,000 रुपये है।
Silver Price Outlook 2026
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की मानें तो चांदी की कीमत औसत रूप से 1,80,000-2,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच रहने का अनुमान है जबकि ऊपरी स्तर पर यह 2,40,000 रुपये तक जा सकती है। इसके अलावा Augmont के मुताबिक 2026 में चांदी की कीमत औसतन 1,40,000-1,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच रहेंगी जबकि ऊपरी स्तर पर 2,00,000 रुपये तक जा सकती हैं। वहीं, Coin Price के मुताबिक, अगले साल चांदी की औसत कीमत 2,20,000-2,40,000 रुपये के बीच रहने का अनुमान है जबकि ऊपरी स्तर पर 2,50,000 रुपये तक जा सकती है। Lite Finance ने बताया है कि चांदी की कीमत अगले साल औसत रूप से 1,60,000-1,90,000 के बीच रह सकती हैं जबकि ऊपरी स्तर पर 3,20,000 रुपये तक जा सकती हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]


Click it and Unblock the Notifications