Silver Price Today: जब भी इन्वेस्टमेंट की बात आती है तो ज्यादातर लोग गोल्ड की तरफ अपना रुख करते हैं, लेकिन चांदी भी समय-समय पर निवेशकों को शानदार रिटर्न देती रहती है। खास तौर पर साल 2020 के बाद चांदी की कीमतों में जो तेजी आई, उसने कई लोगों को चौंका दिया। अगर आपने 2020 में चांदी में निवेश किया होता, तो आज उसकी वैल्यू क्या होती,चलिए इसे बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं।

2020 में चांदी का बाजार कैसा था?
साल 2020 कोरोना महामारी का दौर था। लॉकडाउन, आर्थिक अनिश्चितता और शेयर बाजार की गिरावट के कारण लोग सुरक्षित निवेश की ओर भाग रहे थे। उस समय चांदी की कीमतें काफी दबाव में थीं। 2020 में चांदी का भाव लगभग 45,000 से 50,000 रुपए प्रति किलो के आसपास चल रहा था। कई महीनों तक कीमतें इसी दायरे में बनी रहीं।
अगर किसी निवेशक ने उस समय 10 लाख रुपए चांदी में लगाए होते, तो वह करीब 20 से 22 किलो चांदी खरीद सकता था।
अब चांदी की कीमत कहां पहुंच चुकी है?
पिछले कुछ सालों में हालात पूरी तरह बदल गए। इंडस्ट्री में चांदी की मांग बढ़ी, खासकर सोलर पैनल बनाने में, इलेक्ट्रिक गाड़ियों में, इलेक्ट्रॉनिक सामान में इसके साथ ही महंगाई और वैश्विक तनाव के चलते भी कीमती धातुओं की मांग बढ़ी। नतीजा यह हुआ कि चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया। आज चांदी का भाव लगभग 29,5000 से 30,5000 रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच चुका है।
10 लाख का निवेश आज कितना बन जाता?
मान लीजिए आपने 2020 में औसतन 50,000 रुपए प्रति किलो के भाव से 20 किलो चांदी खरीदी थी।
अगर आज औसत भाव 29,5000 रुपए प्रति किलो मान लें, तो:
20 किलो × 29,5000 रुपए = 5,900,000 रुपए (लगभग)
यानि 10 लाख रुपए का निवेश करीब 49 लाख रुपए से ज्यादा का फायदा दे चुका होता।
चांदी ने इतना अच्छा रिटर्न क्यों दिया?
चांदी सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है। इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, हरित ऊर्जा में, नई तकनीक में, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में इसके अलावा, जब बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक चांदी को सुरक्षित विकल्प मानते हैं। यही वजह है कि इसकी कीमतों में लंबी अवधि में मजबूती देखने को मिलती है।
क्या चांदी में आगे भी निवेश करना सही है?
चांदी में मौके जरूर हैं, लेकिन इसमें उतार-चढ़ाव भी होता है। यह सोने के मुकाबले ज्यादा तेजी से ऊपर-नीचे जाती है। इसलिए विशेषज्ञ मानते हैं कि चांदी को लंबी अवधि के निवेश के तौर पर देखना ज्यादा समझदारी है और एक ही बार में सारा पैसा लगाने से बचना चाहिए।
अगर आपने 2020 में 10 लाख रुपए चांदी में निवेश किए होते, तो आज उसकी कीमत करीब 58 से 59 लाख रुपए के आसपास हो सकती थी। यह उदाहरण बताता है कि सही समय पर किया गया निवेश किस तरह बड़ा फायदा दे सकता है। चांदी ने बीते वर्षों में खुद को एक मजबूत निवेश विकल्प के रूप में साबित किया है, लेकिन भविष्य में निवेश हमेशा सोच-समझकर और सही जानकारी के साथ ही करना चाहिए।
More From GoodReturns

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications