Silver Price: देश में सोने और चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव के बीच अब लगातार कमज़ोरी देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। घरेलू सर्राफा बाज़ार की बात करें तो सोने ने 14 अक्टूबर को अपना ऑल टाईम हाई 1,32,294 रुपये प्रति 10 ग्राम का बनाया था जबकि 15 अक्टूबर को चांदी ने 1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंचने के साथ अपना ऑल टाईम हाई बनाया था।

आज यानी शनिवार (25 अक्टूबर) को देश में चांदी की कीमत 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज हुई है। ऐसे में देखें तो ऑल टाईम हाई से चांदी अब 35000 रुपये सस्ता हो चुका है। यानी 10 दिन में चांदी की कीमत 18 फीसदी से अधिक टूट चुकी है।
आगे और कितना गिर सकता है चांदी का भाव?
चांदी की कीमत में आगे की गिरावट जारी रहने के कई कारण है। मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो घरेलू बाजार में चांदी का अगला महत्वपूर्ण सपोर्ट 1,42,000 प्रति किलो हो सकता है। वहीं, अगले कुछ समय में अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी $47.80-$50.50 प्रति औंस के बीच कारोबार कर सकती है और यदि $46 से नीचे टूटे तो 'बड़ी गिरावट' संभव है।
कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चांदी के लिए 'उपर लॉन्ग-टर्म रुझान' सकारात्मक हैं, लेकिन खासकर हाई वैल्य और मनोवैज्ञानिक प्रभाव के कारण 'शॉर्ट टर्म में गिरावट का जोखिम' भी दिखाई पड़ रहा है। एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि चांदी सोने जितनी 'स्ट्रक्चरल' सपोर्ट नहीं रखती है, और इसलिए गिरावट का रिस्क सोने की तुलना में ज़्यादा है।
अगर इन संकेतों को देखें तो चांदी में आगे शॉर्ट अवधि में लगभग 5-15% तक की गिरावट संभव है, यदि सपोर्ट लेवल टूटता है। करेंट लेवल 1,55,000 रुपये के हिसाब से देखें तो 1,42,000 रुपय का सपोर्ट टूटता है तो यह लगभग 8-10% तक की गिरावट दर्शाता है। हालांकि, लंबी अवधि में गिरावट ज़्यादा दिखाई नहीं पड़ रही है, क्योंकि मांग, विशेष रूप से औद्योगिक मांग (सौर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स वगैरा) बनी हुई है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
