नई दिल्ली। रिलायंस जियो के बाद अब मुकेश अंबानी ने रिलायंस रिटेल को ग्लोबल स्तर की बनाने का काम शुरू कर दिया है। जियो की तरह रिटेल कारोबार में भी दुनिया की बड़ी निवेश कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इसी के तहत टेक इनवेस्टर कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स ने रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला किया है। इस निवेश से सिल्वर लेक को रिलायंस रिटेल में 1.75 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी।

सवा चार लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर हो रहा निवेश
सिल्वर लेक ने यह निवेश रिलायंस रिटेल के मूल्यांकन 4.21 लाख करोड़ रुपये पर किया है। इससे पहले सिल्वर लेक ने रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स में भी भारी निवेश किया है। सिल्वर लेक ने इसी साल रिलायंस जियो में 10,200 करोड़ रुपये के निवेश किया है। इस तरह सिल्वर लेक रिलायंस समूह के 2 कंपनियों में निवेश कर चुकी है।
खुदरा कारोबार को बढ़ाने पर नजर
रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स की कुछ हिस्सेदारी बेचने के बाद रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब अपने खुदरा कारोबार में निवेश की संभावनाएं खोज रहे हैं। जानकारी के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज सहयोगी कंपनी रिलायंस रिटेल का करीब 10 प्रतिशत हिस्सा बेच कर पैसे जुटाना चाहती है। सिल्वर लेक से इसकी शुरुआत हुई है।
रिलायंस रिटेल और सिल्वर लेक डील की 6 बड़ी बातें
-सिल्वर लेक करेगी रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपये निवेश।
-इसके बदले में सिल्वर लेक को रिलायंस रिटेल में मिलेगी 1.75 फीसदी हिस्सेदारी।
-इस सौदे से रिलायंस रिटेल की मार्केट वैल्यू हो गई 4.21 लाख करोड़ रुपये।
-सिल्वर लेक ने रिलायंस जियो में भी किया है करीब 10200 करोड़ रुपये का निवेश।
-इस नए निवेश के साथ रिलायंस की मार्केट वैल्यू में जियो और रिलायंस रिटेल की हिस्सेदारी 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक की हो जाएगी।
-इस निवेश सौदे से भारत में रिलायंस अपने खुदरा व्यापार का विस्तार कर अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों को टक्कर दे पाएगी।
यह भी पढ़ें : नया धमाका : खुलेंगे Jio पेट्रोल पंप, जानें लेने का तरीका
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
