सप्ताह के पहले दिन आज सोने लुढ़का, जबकि चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
नई दिल्ली: सप्ताह के पहले दिन आज सोने लुढ़का, जबकि चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में सोने के कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में सोना कुछ निचले स्तरों के साथ कारोबार कर रहा है। सोने की ये गिरावट हालांकि ज्यादा बड़ी नहीं है और दिन के कारोबार में वायदा बाजार में सोना बढ़त के हरे निशान पर भी आ गया था।

आज के सोने के वायदा कारोबार के भाव
एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर पांच जून 2020 का सोने का वायदा भाव 94 रुपये की गिरावट के साथ 46,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दे रहा था। एमसीएक्स पर पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव 98 रुपये की गिरावट के साथ 47,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 अगस्त 2020 के सोने की वायदा कीमत सोमवार को 113 रुपये की गिरावट के साथ 46,991 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई थी।
चांदी में आई रिकॉर्ड तेजी
आज के वायदा बाजार में चांदी की कीमतों ने सोमवार को एक नया रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया है। एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोमवार सुबह को तीन जुलाई 2020 की चांदी का वायदा भाव 947 रुपये की तेजी के साथ 51,065 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था जो कि इसका वायदा बाजार में अब तक का उच्चतम स्तर है। 4 सितंबर 2020 के चांदी का वायदा भाव को देखें तो ये 945 रुपये की उछाल के साथ 51,697 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर कारोबार कर रहा था।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज के कारोबार में जहां सोने के वायदा कारोबार के दामों में गिरावट देखी जा रही थी वहीं चांदी के उच्च स्तर देखे जा रहे थे और इस तरह कमोडिटी एक्सचेंज पर मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा था। सोने के कारोबार में यूं तो लगातार तेजी के साथ ही ट्रेड होता दिखाई दे रहा है और जानकार भी इसमें समय-समय पर तेजी आने की ही संभावना जताते हैं लेकिन आज सोने की गिरावट ने निवेशकों को इसमें पैसा लगाने का मौका दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications