Success Story : कहते हैं अगर आप निरंतर प्रयास करते हैं, तो फिर आपको सफलता जरूर मिलती है। इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण है सिड नायडू है। सिड कभी घर-घर जाकर अखबार बेचा करते थे। मगर उन्होंने काफी बेहतर की ओर आज वे आज करोड़ों की कंपनी के मालिक है तो फिर आइए जानते हैं इनकी सफलता की कहानी के बारे में।

बेंगलुरु के रहने वाले सिड नायडू सिड प्रोडक्शन के फाउंडर हैं। सिड प्रोडक्शन एक एडवरटाइजिंग और मीडिया प्रोडक्शन हाउस है। सिड प्रोडक्शन आज आज बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए शूट और मार्केटिंग कैंपेन करता है। उनका बिजनेस आज करोड़ों में है।
वर्ष 2007 में पिता के गुजरने के बाद परिवार को पूरी जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई। हर महीने मां 1500 रु कमाती थी। मां और परिवार को सहायता करने के लिए उन्होंने अखबार बेचने का काम शुरू किया। जिसमें उनको 250 रु की कमाई हो जाती थी।
उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे कॉलेज जाकर पढ़ाई पूरी कर सके। सिड नायडू ने 10वीं के बाद एक ऑफिस में ऑफिस ब्वॉय की नौकरी कर ली। जिनसे उनको 3000 रु सैलरी मिलती थी। जिसको वो अपनी मां को भेज देते थे।
सिड नायडू अपने परिवार को गरीबी से बाहर निकालना चाहते थे। सिड का हमेशा फैशन से जुड़े काम में मन लगता था। इसी वजह से उन्होंने ऑफिस ब्वॉय छोड़ दी और एक कॉफी हाउस में वेटर की नौकरी ज्वाइन कर ली।
इसके बाद सिड ने एक मॉल में रिटेल स्टोर में नौकरी शुरू कर दी। उनको मॉल में काम करते उन्होंने फैशन का काफी नॉलेज बढ़ाया। वे धीरे-धीरे फैशन की दुनिया को समझने लगे। इसके बाद उन्होंने इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने का निश्चय किया।
सिड नायडू को एक शूट का ऑफर मिला, मगर इसमें एक दिक्कत थी। उनकी खुद की कोई कंपनी नहीं थी। सिड को अपनी कंपनी शुरू करके और असाइनमेंट को पूरा करने के लिए रुपयों की जरूरत थी। उनके इसके लिए 5 लाख रु चाहिए था। उनके पास बचत के 2 लाख रु थे।
उन्होंने अपने बाकी रुपयों की पूर्ति के लिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से उधार मांगा। उन्होंने जिन लोगों से भी उधार मांगा उन्होंने उनसे बस यही कहा कि वे पहली और आखिरी बार उधार मांग रहे हैं। उन्होंने पूरी मेहनत की ओर इस प्रोजेक्ट को सफल बनाया। उन्होंने भाई के साथ मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस 'सिड प्रोडक्शंस' की शुरुआत की।
उनको पहला प्रोजेक्ट ईकॉमर्स कंपनी मंत्रा के लिए था। इसके बाद सिड धीरे-धीरे फ्लिपकार्ट, अमेजन इवेंट्स करने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिड प्रोडक्शन का टर्नओवर 4 करोड़ रुपए तक पहुँच चुका है। आज के समय में सिड फैशन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications