Multibagger Stock, Crorepati Stock : शेयर बाज़ार में हजारों कंपनियां लिस्टेड हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी कंपनियां हैं जिसने निवेशकों को ंबंपर रिटर्न के साथ मालामाल कर दिया है। यदि आप ऐसे स्टॉक की तलाश में जिसमें मल्टीबैगर रिटर्न देने की क्षमता हो तो, आज हम आपको यहां एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसके शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है और यह फार्मा सेक्टर में कामकाज करती है। पिछले एक महीने की बात करें तो स्टॉक में 50 फीसदी से अधिक और तीन महीने में 90 फीसदी से अधिक का उछाल दर्ज हुआ है। पिछले एक साल की बात करें तो निवेशकों को 330 फीसदी से अधिक का धमाकेदार रिटर्न मिला है। पिछले पांच साल में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है।
इतना ही नहीं, कंपनी ने देशभर में स्ट्रैटेजिक डिस्ट्रीव्यूशन साझेदारी को लेकर वॉकहार्ट लिमिटेड के साथ मिलकर काम करने की घोषणा की है। इस कंपनी का नाम शुक्र फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (Shukra Pharmaceuticals Ltd) है। गुरुवार (11 सितंबर) को यह स्टॉक 2 फीसदी की बढ़त के साथ बीएसई पर 27.78 रुपये पर बंद हुए। शुक्र फार्मास्युटिकल्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 28.92 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 5.75 रुपये है।
पांच साल में निवेशकों को बनाया करोड़पति
शुक्र फार्मास्युटिकल्स के शेयरों ने 5 साल में अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न के साथ लखपति से करोड़पति बना दिया है। कंपनी के शेयर 10 सितंबर 2020 को 24 पैसे पर थे जो अब यानी 11 सितंबर 2025 को बढ़कर 27.78 रुपये पर पहुंच गए हैं। इस बीच कंपनी ने 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट और 3:1 के रेशियो में बोनस इश्यू जैसे कॉर्पोरेट एक्शन को भी अंजाम दिया है। ऐसे में देखें तो पांच साल में शुक्र फार्मास्युटिकल्स ने अपने निवेशकों को 11,475 पर्सेंट का बंपर रिटर्न दिया है।
अगर किसी व्यक्ति ने 10 सितंबर 2020 को इस फार्मा कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और अब तक होल्ड किया होता तो उसके पास रखे गए शेयरों की मौजूदा वैल्यू 1.15 करोड़ रुपये से अधिक की होती।
बोनस इश्यू के साथ स्टॉक स्प्लिट कर चुकी है कंपनी
शुक्र फार्मास्युटिकल्स अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। कंपनी ने इस साल मार्च में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। मल्टीबैगर कंपनी ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का भी तोहफा दिया है। कंपनी ने 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर बांटे हैं।
इस पूरे कैलकुलेशन के आधार पर 5 साल में 1 लाख रुपये का निवेश 1 करोड़ रुपये से अधिक बन गया। इस कैलकुलेशन में डिविडेंड को नहीं जोडा गया है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
