Shreeji Shipping Global IPO GMP : शिपिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनी श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ में पैसा लगाने का आज यानी गुरुवार (21 अगस्त) को आखिरी दिन है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए मंगलवार (19 अगस्त) को खुला था। श्रीजी शिपिंग का आईपीओ 410.71 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है और यह इश्यू पूरी तरह से 410.71 करोड़ वैल्यू के 1.63 करोड़ शेयरों का एक फ्रैश इश्यू (Fresh Issue) है।

श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ को अनऑफिशियल मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अलग-अलग वेबसाइट्स को देखें तो श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ का जीएमपी यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम शानदार है। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
Shreeji Shipping Global IPO Subscription Status
वहीं, दो दिनों के सब्सक्रिप्शन पीरियड में आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और निवेशक दनादन पैसा लगा रहे हैं। श्रीजी शिपिंग ग्लोबल का आईपीओ अब तक 7.84 गुना सब्सक्राइब हुआ है। 21 अगस्त, 2025 सुबह 10:14:33 बजे (तीसरे दिन) तक रिटेल सेगमेंट में 7.95 गुना, क्यूआईबी (एक्स एंकर) में 2.42 गुना और एनआईआई कोटे में 14.81 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
Shreeji Shipping Global IPO Allotment Date
श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 22 अगस्त, 2025 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। यानी आईपीओ का अलॉटमेंट 22 अगस्त को हो सकता है।
Shreeji Shipping Global IPO Listing Date
श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर होगी, जिसकी संभावित तिथि 26 अगस्त, 2025 तय की गई है।
Shreeji Shipping Global IPO Price Band
श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ का प्राइस बैंड 240 रुपये से 252 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
Shreeji Shipping Global IPO : कम से कम 14,616 रुपये में कर सकते हैं निवेश
आवेदन के लिए लॉट साइज़ 58 है। एक रिटेल निवेशक द्वारा अपर प्राइस बैंड पर आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 14,616 रुपये (58 शेयर) है। एसएनआईआई (sNII) के लिए लॉट साइज़ निवेश 14 लॉट (812 शेयर) है, जिसकी कुल राशि 2,04,624 रुपये और बीएनआईआई (bNII) के लिए 69 लॉट (4,002 शेयर) है, जिसकी कुल राशि 10,08,504 रुपये है।
Shreeji Shipping Global IPO Latest GMP
ग्रे मार्केट में श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनऑफिशियल मार्केट को कवर करने वाली अलग-अलग वेबसाइट्स के अनुसार, आईपीओ का जीएमपी (GMP) गुरुवार (21 अगस्त) को सुबह के 10:20 बजे 35 रुपये था। यानी अपर प्राइस बैंड 252 रुपये के हिसाब से देखें तो शेयरों के 287 रुपये पर लिस्ट होने की संभावना है, जो 13.89 फीसदी के प्रीमियम यानी लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। हालांकि, ध्यान रखने योग्य बात है कि यह सिर्फ एक अनुमान है, वास्तिक लिस्टिंग डेटा से इसका कोई सीधा संबंध नहीं है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications