Shree Tirupati Balajee Agro Share Price: शेयर बाजार में आज 12 सितंबर को एक और शेयर की लिस्टिंग हुई है. बाजार में श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंक कंपनी का शेयर लिस्ट हुआ है. शेयर BSE पर 12 फीसदी के प्रीमियम पर 92.90 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है. वहीं, NSE पर 8.5 फीसदी के प्रीमियम पर 90 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है. जबकि इश्यू प्राइस 83 रुपए है. लिस्टिंग के बाद शेयर 5% का अपर सर्किट लग गया है. NSE पर शेयर 94.50 रुपए के भाव पर पहुंच गया है.
श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी के पब्लिक इश्यू को भी तगड़ा रिस्पांस मिला था. इश्यू 9 सितंबर यानी अंतिम दिन 124 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ है. बता दें कि कंपनी ने 169.65 करोड़ रुपए के लिए IPO लॉन्च किया. इसके लिए इश्यू प्राइस 83 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया. निवेशकों को एक लॉट में 180 शेयर मिले.

IPO को मिला दमदार रिस्पांस
NSE के आंकड़ों के मुताबिक करीब 170 करोड़ रुपए की आरंभिक शेयर बिक्री में 1,43,08,000 शेयरों की ऑफरिंग पर 9,09,66,420 शेयरों के लिए बोलियां मिली. IPO में रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 73.22 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 210.12 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. QIBs के लिए आरक्षित हिस्सा 150.87 गुना सब्सक्राइब हुआ. IPO में 1.47 करोड़ नए इक्विटी शेयरों के अलावा बिनोद कुमार अग्रवाल की ओर से जारी 56.90 लाख इक्विटी शेयरों का OFS शामिल है.
फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
IPO के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तमाल कंपनी उधारी चुकाने और बकाया भुगतान के लिए करेगी. साथ ही कॉरपोरेट जरूरतों के लिए सब्सिडियरी कंपनियों में निवेश करने के लिए किया जाएगा. श्री तिरुपति बालाजी विभिन्न क्षेत्रों में लचीले मध्यवर्ती थोक कंटेनर (FIBC) और अन्य इंडस्ट्रियल पैकेजिंग प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग और सेल्स का कारोबार करती है.
More From GoodReturns

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
