Shree Tirupati Balajee Agro IPO: श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी का पब्लिक इश्यू आज 5 सितंबर से बोली के लिए खुल गया है, जोकि सोमवार, 9 सितंबर को बंद हो जाएगा. पहले दिन IPO को अच्छा रिस्पांस मिला. यह 6.36 गुना सब्सक्राइब हुआ है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 169.65 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए प्राइस बैंड 78 और 83 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. इसमें रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 180 शेयरों का एक लॉट है. इसके लिए कम से कम 14,940 रुपए का निवेश करना होगा.
पब्लिक इश्यू को दमदार रिस्पांस
NSE के आंकड़ों के मुताबिक करीब 170 करोड़ रुपए की आरंभिक शेयर बिक्री में 1,43,08,000 शेयरों की ऑफरिंग पर 9,09,66,420 शेयरों के लिए बोलियां मिली. IPO में रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 7.92 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 5.25 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. QIBs के लिए आरक्षित हिस्सा 4.46 गुना सब्सक्राइब हुआ. IPO में 1.47 करोड़ नए इक्विटी शेयरों के अलावा बिनोद कुमार अग्रवाल की ओर से जारी 56.90 लाख इक्विटी शेयरों का OFS शामिल है.

IPO पर ब्रोकरेज बुलिश
Shree Tirupati Balajee Agro की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज मध्य प्रदेश के पीथमपुर में स्थित हैं. IPO बंद होने के बाद शेयरों के लिस्टिंग 12 सितंबर, 2024 को होगी. घरेलू ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी, स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट और मास्टर कैपिटल सर्विसेज के एनलिस्ट्स ने इसके वैल्युएशन और लॉन्ग टर्म अवसरों की वजह से IPO को सब्सक्राइब करने का राय दी है.
फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
IPO के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तमाल कंपनी उधारी चुकाने और बकाया भुगतान के लिए करेगी. साथ ही कॉरपोरेट जरूरतों के लिए सब्सिडियरी कंपनियों में निवेश करने के लिए किया जाएगा. श्री तिरुपति बालाजी विभिन्न क्षेत्रों में लचीले मध्यवर्ती थोक कंटेनर (FIBC) और अन्य इंडस्ट्रियल पैकेजिंग प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग और सेल्स का कारोबार करती है.
More From GoodReturns

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
