कोरोना के कारण भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत में कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में रोजगार की स्थिति को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है।
नई दिल्ली: कोरोना के कारण भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत में कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में रोजगार की स्थिति को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। महामारी के कारण जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ हैं। देश में लगभग 40 मिलियन से ज्यादा लोगों को नौकरियों से हाथ धोने पड़े। काम न होने के कारण कंपनियां अपन कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही हैं। जिस वजह से कितनों को अपनी नौकरी से हाथ धो बैठना पड़ा। रोजगार न होने के कारण देश की एक आबादी की आजीविका पर बेहद बुरा असर पड़ा है। लेकिन अब धीरे-धीरे कंपनियों और फैक्ट्रियों में काम फिर शुरू हो गया है। प्रवासियों और दिहाड़ी मजदूरों ने फिर से काम की तलाश शुरू कर दी है और इसमें श्रमिक बंधु एप उनकी मदद करेगा।

इन लोगों को मिलेगी
इस ऐप की मदद से प्रवासियों और दिहाड़ी मजदूरों को रोजगार ढूंढने में मदद मिलेगी। इसमें कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, मैसन, डोमेस्टिक हेल्प, माली और ड्राइवर शामिल हैं। बता दें कि दिल्ली के उद्यमी और प्रकृति ई-मोबिलिटी के सह-संस्थापक ने पृषिटेक के डायरेक्टर के साथ मिलकर सीएसआर गतिविधि के तहत केध के कुशल और अकुशल श्रमिकों के लिए श्रमिक बंधु ऐप लॉन्च किया है।
करीब 1000 लोगों को मिली नौकरी
यह ऐप निर्माण कार्य, अस्पताल, कपड़ा, चमड़ा, विद्युत स्टील और ऑटोमोबाइल सेक्टरों के लिए कई श्रेणियों में रोजगार दिलाने में मदद करेगा। इसमें कुशल श्रमिकों में इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कारपेंटर, मैसन, डोमेस्टिक हेल्प, माली और ड्राइवर शामिल है। इस एप के जरिए प्रवासी मजदूरों और वर्कर्स को अपने-अपने क्षेत्रों में रोजगार पाने में मदद मिलेगी। पहले ही अपने मौजूदा वेंचर्स में करीब 1000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से नौकरी दे चुके हैं।
गूगल ऐप स्टोर डाउनलोड करें एप
यह ऐप कर्मचारियों और नियोक्ताओं के लिए नि:शुल्क मार्केटप्लेस होगा, जहां वे अपनी जरूरत, लोकेशन और अनुभव के आधार पर नौकरी खोज सकेंगे या जरूरतमंदों को रोजगार दे सकेंगे। श्रमिकों को इस ऐप पर अपना नाम, फोन नंबर, जन्म दिनांक, आधार नंबर और वैरिफिकेशन विवरण (राशन कार्ड/वोटर आईडी/लाइसेंस नंबर) देना होगा। वे इसके साथ टेक्स्ट या वीडियो के रूप में अपने कौशल के बारे में जानकारी दे सकते हैं। नियोक्ता इसमें से अपनी जरूरत के आधार पर उनको नियुक्त कर सकते हैं। बता दें कि इस ऐप को गूगल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications