नई दिल्ली, जुलाई 29। भारत में 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के बीच अब टेलिकॉम कंपनीयों ने इक्विपमेंट के लिए भी डील्स कर ली हैं। इनमे चीनी कंपनी ने भी हिस्सा लिया था। मगर उनके हाथ कोई डील नहीं लगी। एयरटेल और जियो कंपनी ने फिनलैंड, स्वीडन और कोरियन कंपनीयों से डील्स साइन की है। वोडाफोन आइडिया कंपनी भी इक्विपमेंट्स के लिए डील जल्द ही फाइनल कर लेगी।
चीनी कंपनिया डील्स से बाहर
एयरटेल और जियो कंपनी ने इक्विपमेंट पार्टनर फाइनल कर लिए हैं और वोडाफोन आइडिया को अपने इक्विपमेंट पार्टनर फाइनल करना बाकी है। इस रेस से हुआवेई एंड जेडटीई चीनी कंपनिया बाहर हो गई है। जबकि नोकिया और सैमसंग को ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट मिले है, नोकिया फिनलैंड की ओर सैमसंग कोरिया की कंपनी है।
वोडाफोन आइडिया यूरोपीय वेंडर्स से करेगी बातचीत
वोडाफोन आइडिया 5जी इक्विपमेंट पार्टनरशिप के लिए यूरोपीय वेंडर्स से बातचीत में लगी हुई है। नेक्स्ट जनरेशन के नेटवर्क रोलआउट में चीनी कंपनियों के हाथ कुछ नहीं लगा है वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार वोडाफोन आइडिया ने शुरुआत में उन सर्किल के लिए ऑर्डर प्लेस किया है, जहां उसका रेवेन्यू मार्केट शेयर का 15 प्रतिशत या उससे ज्यादा है।
शुरू में एयरटेल 15 से 20 हजार 5 साइट्स पर काम शुरू करेगा
पहली बार यूरोपीय वेंडर्स मोबाइल टेलीफोनी इक्विपमेंट की सप्लाई जियो कंपनी को करेंगे। इससे पहले जियो ने 4जी नेटवर्क के लिए सैमसंग के साथ मिलकर काम किया था। वहीं सैमसंग इस बार एयरटेल को मोबाइल नेटवर्क गीयर की सप्लाई करेगा। शुरू में एयरटेल 15 से 20 हजार 5 साइट्स पर काम शुरू करेगा, जिससे बड़े शहरों को कवर किया जा सके। वहीं जियो का ऑर्डर इससे भी बड़ा होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा एरिया को बड़े शहरों में कवर किया जा सके। वैसे जियो और एयरटेल दोनों को ही नेटवर्क इक्विपमेंट के लिए खरीदी ऑर्डर अभी प्लेस नही किया है। ब्रांड्स ने इस मामले में भी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
