नई दिल्ली, जून,22। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर थमने का नाम ही नही ले रहा है। अमेरिका आए दिन चीन के सामानों पर प्रतिबंध या अतिरिक्त कर लगाता रहता है। संयुक्त राष्ट्र ने अब चीन के झिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में बने या वहां से आंशिक रूप से सोर्स सभी सामानों के आयात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। पिछले दशक से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चीन में निर्मित सामानों की खपत बढ़ी है। चीन की कंपनियों विश्व बाजार में अमेरिका और यूरोप की कंपनियों को लागातार मात दे रही हैं। अमेरिका का यह रवैया चीन को अमेरिकी बाजारों में कमजोर करने की नीति की हिस्सा है।

अमेरिका ने कारण क्या बताया है
अमेरिका ने बताया है कि झिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में चीन की कंपनियां उइगर मुसलमानों से जबरन मजदूरी करवाती हैं जो अमेरिकी लेवर अधिनियम के खिलाफ है। अमेरिका का कहना है कि जब तक कंपनियां वहां के मजदूरों का शोषण बंद नही करेंगी और उन्हें समान मजदूरी देना नहीं शुरू करेंगी तब तक इन सभी कंपनियों का सामान अमेरिका के बाजारों में नही बिकेगा। यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका ने उइगुर मुसलमानों पर अत्याचार को लेकर अमेरिका ने चीन को वैश्विक पटल पर घेरा हो।
किन्हें दी है छूट
नोटिफिकेशन के अनुसार कंपनियां झिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र के सीमा शुल्क अधिकारियों को "स्पष्ट और आश्वस्त" सबूत प्रदान करने की अपील कर सकती हैं कि उनकी आपूर्ति जबरन श्रम से मुक्त है। उनके अपील के बाद अमेरिकी अधिकारी अपने मानकों पर उनके अपील की जांच कर फैसला लेंगे।
दोनो देशों में क्यों चल रहा है ट्रेड वॉर
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के व्यापार को लेकर संरक्षणवादी नीतियों के बाद से ही दुनिया की सबसे बड़ी और दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच ट्रेड वॉर शुरू हुआ था। चीन की कंपनिया विश्व में तेजी से अपना मार्केट बढ़ा रही है ऐसे में अमेरिका को डर है कि चीन कही उनसे बड़ी अर्थव्यव्स्था न बन जाए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications